PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब के युवकों का कारनामा, हिमाचल के ट्रैक्टर चालक को पीटा, FIR दर्ज, जांच कर रहा हेड-कांस्टेबल भी हुआ लापता,

punjab-youths-beaten-tractor-driver-himachal-pardesh-head-constable-missing-kalaamb-police-station-sp-sirmour-nahan

.

PTB Crime न्यूज़ नाहन : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में पंजाब के चार युवकों ने एक ट्रैक्टर चालक की बेरहमी से डंडों के साथ पिटाई कर डाली। यह मामला चार दिन पुराना है। मगर अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसी मामले की जांच कर रहे कालाअंब पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या की धमकी के अब यह मामला तूल पकड़ रहा है।

.

दरअसल, सिरमौर जिले के कालाअंब के सुकैती में बीते 8 जून को पंजाब से एक स्कार्पियो गाड़ी में आए चार लोगों ने ट्रैक्टर चालक की डंडों से बुरी तरह पिटाई कर डाली। इसमें ट्रैक्टर चालक रोते-चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। बताया जा रहा है कि पंजाब के युवकों ने ट्रैक्टर चालक द्वारा पास नहीं देने की वजह से उसकी पिटाई की है। कालाअंब के नागड़-सुकैती निवासी ट्रैक्टर चालक अनीस ने इसकी शिकायत कालाअंब पुलिस थाना में की।

.

पुलिस ने पंजाब में लुधियाना के कमालपुरा निवासी अमनदीप पुत्र भूपेंद्र सिंह, पलविंदर सिंह, पुत्र बलदेव सिंह, नवप्रीत सिंह पुत्र परमीत सिंह और मंजिंदर सिंह पुत्र सिकंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पिटाई करने वाले चारों युवक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर IPC की धारा 34, 323,147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया। अब इस मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल जसवीर ने बीती शाम को अपना एक वीडियो वायरल कर

.

पुलिस के आला अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। छह मिनट से ज्यादा के वीडियो में हेड कांस्टेबल दुखी होकर आत्महत्या की बात कह रहा है और इस मामले में गैर जमानती धाराएं लगाने व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव डालने का आरोप लगा रहा है। वीडियो में हेड कांस्टेबल अपने आपको मानसिक रूप से परेशान बता रहा है। वीडियो वायरल करने के बाद से जसवीर लापता हो गया है। पुलिस उसका सुराग लगाने में जुट गई है।

.

इसके लिए पुलिस ने एक टीम गठित कर दी है जो जसवीर के संभावित ठिकानों का पता लगाकर उसे खोजने में जुटी हुई है। वहीं, इस मामले में एक पत्र लापता जसवीर की पत्नी अनिता कुमारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमे लापता हेड कॉस्टेबल की गुमशुदगी का केस हायर ऑथोरिटी को ट्रांसफर करने की मांग की है। हालांकि सीएम कार्यालय ने अभी तक अनिता कुमारी के इस पत्र की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। SP सिरमौर आरके मीणा ने बताया कि हेड कांस्टेबल का जल्द पता लगा दिया जाएगा।

.

उन्होंने बताया कि जिस तरह हिमाचल के एक व्यक्ति को जानवरों की तरह मारा गया, उस मामले में हेड कांस्टेबल को कानून के तहत कार्रवाई को बोला गया था। पुलिस के किसी भी जवान को यह इजाजत नहीं कि वह सोशल मीडिया में इस तरह पुलिस की छवि को खराब करें। जांच अधिकारी का शिकायतकर्ता के साथ भी व्यवहार ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि जांच अधिकारी को किसी तरह की शिकायत थी तो वह पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास शिकायत कर सकता था। मगर सोशल मीडिया में विभाग की छवि खराब करना सही कृत्य नहीं है।

.

.