roadways bus going to kanpur transformed into fire passengers jumped and saved lives UP
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना चकेरी के अंतर्गत प्रयागराज से कानपुर आ रही रोडवेज बस में आज अचानक आग लग गई देखते ही देखते रोडवेज बस आग का गोला बन गई / बस के अंदर बैठी सवारी व बस चालक व परिचालक ने खिड़की और दरवाजे से कूद कर अपनी जान बचाई / सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया /
. . .बस के चालक दिनेश ने बताया कि लीडर रोड डिपो की बस मंगलवार सुबह करीब प्रयागराज से कानपुर के लिए निकली थी / 6 घंटे का सफर तय करनेेेे के बाद बस कानपुर के रामादेवी चौराहे के पास जीटी रोड स्थित मलिक गेस्ट हाउस के पहुंची थी तभी अचानक बस के इंजन से धुंआ निकलने पर राहगीरों नेे जानकारी दी / तुरंत सभी यात्रियोंं को बस से बाहर निकाला / इस दौरान कुछ लोग खिड़की सेेे भी कूद कर बाहर आए /
.
.चालक ने बताया कि देखतेेेे ही देखते पूरी बस को आग ने अपनी चपेट में ले लिया / इस दौरान राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई / सूचना पर पुलिस के साथ दमकल की 3 गाड़ियां भी पहुंची करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया / सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन यात्रियों बैग, सूटकेस और अन्य सामान जल गया है / पूरे मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि आग को बुझाया गया है,कोई जनहानि नही हुई है / प्रथम दृष्टि फ्यूल टैंक में लीकेज सेे बस के इंजन आग लगी थी /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
roadways bus going to kanpur transformed into fire passengers jumped and saved lives UP


































