PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

Jalandhar : श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी को लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुंचा संत / हिन्दू समाज

Saint and Hindu community reached Commissioner's office regarding stone pelting in Shri Devi Talab Temple Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में दो दिन पहले हुई पत्थरचाजी को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, दो दिन पहले नगर निगम के मेयर वीनित धीर की शुकराना यात्रा के दौरान श्री देवी तालाब मंदिर में ईंट पत्थर चलाने वाले बदमाशों के खिलाफ संत समाज और श्री तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से पुलिस कमिशनर दफ्तर में शिकायत दी गई।

.

शिकायत में मंदिर के अंदर पत्थरबाजी करने वाले बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई और मंदिर के अंदर सिक्योरिटी भी बढ़ाने की बात रखी गई। भारत साधू समाज की ओर से महंत बंसीदास ने कहा कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हुई घटना निंदनीय हैं। सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। 

.

.

देश-विदेश से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहां माता श्री त्रिपुरमालिनी जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इतना ही नहीं, पंजाब की 450 से अधिक मंदिर समितियां भी श्री सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं। ऐसे प्रतिष्ठित एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल में कुछ असामाजिक एवं शरारती तत्वों द्वारा पत्थरबाजी, हंगामा, 

.

यह भी पढ़ें : Jalandhar : पंजाब भाजपा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुशील रिंकू को बधाई देने वाले लोगों का लगा तांता

तोड़फोड़ तथा धार्मिक मर्यादा को भंग करने की घटना समूचे सनातन समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। मंदिर परिसर में हुई इस घटना से श्रद्धालुओं में भय, अफरा-तफरी और असुरक्षा का वातावरण पैदा हो गया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई तथा मंदिर का पवित्र धार्मिक वातावरण भी प्रभावित हुआ। यह केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं, 

.

यह भी पढ़ें : Udhayanidhi Stalin को किया गया Detained एक्ट्रेस Trisha के खिलाफ दिया था विवादित ब्यान

.

बल्कि सनातन धर्म की आस्था और करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं पर सीधा प्रहार है। वहीं पुलिस की ओर से दोषियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर टीमें तैनात कर दी गई है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।

.