PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

MP चन्नी ने Live होकर दिखाई सतलुज किनारे हो रही अवैध माइनिंग, कहा काले अंग्रेज लूट रहे हैं पंजाब

Jalandhar MP Charanjit Singh Channi Satluj Live illegal mining raid

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने सतलुज दरिया से सटे इलाकों में सोमवार देर रात 12 बजे छापेमारी की। चन्नी ने पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया। चन्नी ने कहा कि पंजाब को काले अंग्रेज लूट रहे हैं। सबसे पहले पूर्व सीएम चन्नी एक टिप्पर का दरवाजा खोलकर अंदर देखने लगे तो ड्राइवर छिपने की कोशिश कर रहा था।

.

इसके बाद आगे बढ़े तो घने अंधेरे के बीच मशीनरी चलने की आवाज भी सुन रहे थे। चन्नी ने कहा कि वह सतलुज के किनारे जब पहुंचे तो रेत के बड़े-बड़े ढेर लगे थे। अवैध तौर पर मशीनरी लगाकर रेत निकाली जा रही थी। सरकार की शह पर अवैध माइनिंग हो रही: इस चेकिंग का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण देखकर आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों और पूर्व सीएम के बीच बातचीत भी हुई।

.

.

चन्नी ने कहा कि सरकार की शह पर अवैध माइनिंग हो रही है। बरसात के बावजूद रात में अवैध माइनिंग जारी है। पीछे करीब 5 किलोमीटर तक नाके लगे होते हैं, लेकिन हमारे पहुंचते ही सभी ट्रक और मशीनें लेकर भाग गए। यही पंजाब सरकार की हालत है। पंजाबियों, पंजाब को लूटा जा रहा है: चन्नी ने कहा कि रात 12 बजकर 1 मिनट हो चुका है। 3 तारीख खत्म हो गई है और 4 अगस्त शुरू हो गई है, फिर भी अवैध माइनिंग जारी है।

.

पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों की खुलेआम लूट हो रही है। पंजाबियों, पंजाब को लूटा जा रहा है। इसे बचाना अब आप सबकी जिम्मेदारी है। अवैध माइनिंग में पुलिस की मिलीभगत: चन्नी ने कहा कि रात के समय खुलेआम अवैध कारोबार चल रहा है। यह काम रात करीब 10 बजे शुरू हो जाता है और सुबह 4 बजे तक चलता रहता है। प्रदेश में करीब 100 जगहों पर इसी तरह ट्रकों से अवैध माइनिंग का काम हो रहा है। इसमें पुलिस की भी मिलीभगत है।

.

यह भी पढ़ें : Jalandhar : श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी को लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुंचा संत / हिन्दू समाज

.

हर विधायक की टेबल पर पूरा हिसाब होता है कि कितने ट्रक भरे गए और उन्हें कहां भेजना है। यही आज पंजाब के हालात हैं। रेत और बजरी पंजाब का सोना है: चन्नी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कहते थे कि सरकार सालाना 20 हजार करोड़ रुपए राजस्व इकट्ठा करेगी। आज रेत और बजरी से हर महीने हजारों करोड़ रुपए की अवैध कमाई की जा रही है। पंजाब को लूटा जा रहा है। यह पैसा हमारे बच्चों की शिक्षा पर खर्च होना चाहिए था।

.

यह भी पढ़ें : Jalandhar : Civil Hospital के गायनी वार्ड में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग

इसी राजस्व से सरकार का कर्ज कम होना चाहिए था। रेत और बजरी पंजाब का सोना है, लेकिन इन्हें लूटा जा रहा है। अब सरकार को कोई पैसा नहीं मिल रहा: चन्नी ने दावा किया कि आज रेत 37 रुपए प्रति क्यूबिक फुट बिक रही है, जबकि हमारी सरकार के समय इसकी कीमत साढ़े पांच रुपए प्रति क्यूबिक फुट थी। उस समय राजस्व सरकार के खजाने में जाता था, लेकिन अब सरकार को कोई पैसा नहीं मिल रहा। सारा पैसा कुछ लोगों के घरों में जा रहा है। इन्होंने पंजाब को लूट लिया है।