PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Kulhad Pizza वाले Sehaj Arora ने Video Viral करने वाले सक्श के बारे किया खुलासा, लोगों से भी किया निवेदन,

sehaj-arora-of-kulhad-pizza-revealed-about-the-sucker-who-made-the-video-viral-also-requested-the-people

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के मशहूर Kulhad Pizza Couple की सोशल मीडिया पर वायरल हुई आपत्तिजनक वीडियो के बाद पीड़ित व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव होकर मदद की गुहार लगाई है। भावुक होते हुए पीड़ित व्यक्ति ने ब्लैकमेलर द्वारा की गई चैट को सार्वजनिक कर कई बड़े खुलासे किए है। हाथ जोड़ कर लोगों से निवेदन की है कि आपके साथ की जरूरत है। इस वीडियो को डिलीट किया जाए और ना ही शेयर किया जाए।

.

.

लाइव वीडियो में बोलते हुए पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि 4 दिन पहले बेटे ने जन्म लिया, उस घर में खुशियां होने की बजाए, मातम का माहौल है। घर के हालात पूरे खराब हो चुके है, हम पूरी तरह तबाह हो गए। पता नहीं हम कल को बचे या नहीं… कोई भी इंसान ऐसे नहीं चाहेगा कि किसी की कोई वीडियो ऐसे वायरल हो। 15 दिन पहले पुलिस थाने में ब्लैकमेल को लेकर शिकायत दी गई, उस लड़की ने बैंक अकाउंट देकर मैसेज किए। साथ ही उसने चैट बॉक्स पर लड़की द्वारा मैसेज को भी सार्वजनिक किया, जिसे आप वीडियो में देख सकते है।

.

.

वीडियो वायरल करने वाला शख्स लाइव होकर हमे गलत बोल रहा है, पूरी तरह से प्लान किया हुआ था ये सब। रोते बिलखते हुए पीड़ित व्यक्ति ने लोगों से अपील की है कि आपके घर में भी मां-बहन है, आज जो मेरे साथ हुआ आपके साथ भी हो सकता है, मेरी मदद करें, वीडियो को आगे ना भेजे। बता दें कि इसस पहेल भी पीड़ित व्यक्ति ने फेसबुक के माध्यम से सोशल मीडिया पर सफाई पेश करते हुए कहा था कि उसकी और उसकी पत्नी की यह एक फेक वीडियो है

.

.

जोकि उन्हें ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से ए.आई. (आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस) के जरिए उनके चेहरे बदलकर वायरल की जा रही है। आपको को यह भी बता दें कि शहर का मशहूर कपल सोशल मीडिया पर कई दिन माह गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर विवादों में फंसा था, जिसके बाद पुलिस में कपल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। इस मामले में कपल द्वारा पुलिस को बयान दिए गए थे कि सोशल मीडिया में जो गन लेकर उन्होंने वीडियो शेयर की थी, वह खिलौना गन थी, जिसके बाद इस मामले में कपल का समझौता हुआ था।

 

.

Latest News

.