PTB News

Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]

जालंधर वेस्ट उपचुनाव 2024 : शीतल अंगुराल है दलबदलू, विश्वासघाती, माफिया से लेकर हफ्ता लेने वाला नेता : आम आदमीं पार्टी,

jalandhar-west-by-election-2024-sheetal-angural-is-a-traitor-leader-who-takes-money-from-mafia-aam-aadmi-party

मुख्यमंत्री ने भ्रष्ट गतिविधियां बंद करने की दी थी शीतल अंगुराल को चेतावनी, नहीं बनी बात तो छोड़ी पार्टी,

PTB Political न्यूज़ जालंधर/चंडीगढ़ : जालंधर वेस्ट की राजनीति में एक दूसरे पर विरोधी इन दिनों लगातार उंगलियां उठाते हुए नजर आ रहे हैं। जहां अकाली दल के दो धधे बने हुए हैं वहीं कांग्रेस पार्टी सुरिंदर कौर पर भी कई तरह के इल्जाम विरोधी लगा रहे हैं, लेकिन उम्मीदवार सुरिंदर कौर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से इंकार कर रही हैं। वहीं आज आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने भाजपा के उम्मीदवार व किसी समय में आप पार्टी से ही विधायक रहे शीतल अंगुराल को घेरना भी शुरू कर दिया है।

.

आज ऐसा ही कुछ उस समय सुनने को मिला जब शीतल अंगुराल पर आप पार्टी के सीनियर नेताओं ने जालंधर वेस्ट के लोगों के साथ विश्वासघात करने के गंभीर आरोप तक लगा दिए। यहीं नहीं इस दौरान नेताओं ने मीडिया को बताया कि किस तरह से शीतल अंगुराल ने उनके जनादेश का अनादर करने और लोगों के काम से ऊपर अपने स्वार्थी अवैधानिक कार्यों को प्राथमिकता देने की भरपूर कोशिश की। मीडिया से आज वार्तालाब करते हुए आप पार्टी से कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शीतल अंगुराल से पांच सवाल पूछते हुए कहा कि उन्हें जालंधर वेस्ट के लोगों को इन सवालों के जवाब देने चाहिए।

.

उन्होंने कहा कि शीतल अंगुराल ने अपने स्वार्थ के लिए जालंधर की खासकर वेस्ट कि जनता पर खुद यह उपचुनाव थोपा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने लोगों के साथ विश्वासघात किया है और अब जालंधर की जनता इस दल बदलू को इस बार सबक सीखने को तैयार बैठी है। अमन अरोड़ा ने आगे यह भी कहा कि शीतल अंगुराल ने अपने हल्के की जनता और उनके जनादेश की जगह एक तानाशाह पार्टी भाजपा को चुना है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने का काम कर रही है और शीतल अंगुराल जैसे लोग ऐसा करने में उनकी मदद कर रहे हैं। आप नेता ने लोगों से ऐसे लोगों और पार्टियों के खिलाफ वोट देने का आग्रह किया और कहा कि ये हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है।

.

उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाने का काम कर रही है। अमन अरोड़ा आगे यह भी कहा कि जालंधर पश्चिम की जनता शीतल अंगुराल को अच्छी तरह से जानती है लेकिन आम आदमी पार्टी अभी भी कुछ सवाल उठाना चाहती है जिसका जवाब पूर्व विधायक को देना चाहिए, इससे पहले कि वह लोगों के बीच जाकर उनके साथ इस तरह से विश्वासघात करने के बाद दोबारा उनका वोट और विश्वास मांगे। अरोड़ा ने कहा कि शीतल अंगुराल ने ढाई महीने पहले इस्तीफा दिया और फिर आम चुनाव के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस लेने की कोशिश की लेकिन तब तक स्पीकर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।

.

आप नेता ने पूछा कि ढाई महीने तक शीतल अंगुराल भाजपा के साथ थे और उनके लिए प्रचार कर रहे थे फिर ऐसा क्या हुआ कि चुनाव के तुरंत बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस लेकर आप में वापिस आना चाहा? क्या उन्होंने खुद देखा कि पंजाब की जनता भाजपा जैसी भ्रष्ट पार्टी को कभी स्वीकार नहीं करेगी? अरोड़ा ने कहा कि भाजपा के पास पंजाब में दो विधायक और एक भी सांसद नहीं है। दूसरा सवाल जो जालंधर पश्चिम के हर निवासी के मन में है वह यह कि शीतल अंगुराल और सुशील कुमार रिंकू दुश्मन थे फिर ऐसी क्या परिस्थिति आई कि उन्हें एक दूसरे का सहयोगी बनना पड़ा? उनके इस नए गठबंधन से उन्हें क्या हासिल होने वाला है?

.

आप मंत्री ने कहा कि इस बात से कोई अनजान नहीं है कि दोनों के बीच कोई प्यार नहीं है। उन्होंने अपने झगड़े में एक दूसरे के परिवार को भी नहीं बख्शा और उनके सैकड़ों समर्थकों ने खुद को घायल कर लिया या उनके लिए लड़ते हुए जेल चले गए। अब उन समर्थकों का क्या होगा? अमन अरोड़ा ने आगे कहा कि चुने हुए प्रतिनिधि की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने हलके में कानून व्यवस्था को कायम रखे, लेकिन शीतल अंगुराल का आपराधिक इतिहास रहा है। इन दो सालों में भी उसने लगातार सट्टेबाजों, नशा तस्करों, अपराधियों, अवैध शराब माफियाओं से अपने संबंध बनाए रखे और इन अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहा।

.

अरोड़ा ने आगे यह भी कहा कि शीतल अंगुराल ने जालंधर पश्चिम के लोगों को निराश किया और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रहे। अरोड़ा ने कहा कि उन्हें अपनी विफलता के लिए जवाब देना चाहिए। आम आदमी पार्टी का चौथा सवाल पूछा कि कि शीतल अंगुराल ने किस तरह के कामों के लिए सीएम भगवंत मान से संपर्क किया था? अमन अरोड़ा ने कहा कि आप सरकार पंजाब के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सीएम कभी भी किसी हलके के विकास के एक भी काम को नजरअंदाज नहीं करते, इसलिए शीतल अंगुराल का यह बयान सरासर झूठ है।

.

उन्होंने कहा कि सीएम कभी भी भ्रष्टाचारियों का हाथ नहीं बढ़ाते और न ही किसी अवैध प्रस्ताव को सुनते हैं। इसलिए अगर शीतल अंगुराल कह रहे हैं कि आप सरकार में उनके काम नहीं हुए तो उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वह किन कामों की बात कर रहे हैं। आप नेता ने शीतल अंगुराल के विरोधाभासी बयानों पर भी सवाल उठाए। अरोड़ा ने कहा कि शीतल अंगुराल ने पवित्र विधानसभा में 40 मिनट तक भगवंत मान का गुणगान किया, लेकिन अब उसी व्यक्ति की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तो वही हैं। भ्रष्टाचार या भ्रष्टाचार के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति है, तो शीतल अंगुराल बताएं कि विधानसभा में झूठ बोल रहे थे या अब बोल रहे हैं?

.

अमन अरोड़ा ने कहा कि एक बार फिर भाजपा नेता निगम फंड घोटाले की बात कर रहे हैं, जिसमें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जालंधर शहर के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये आए थे। उन्होंने कहा कि इसी तरह जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव के दौरान भी भाजपा नेताओं ने इस घोटाले की बात की, लेकिन कभी इसकी जांच नहीं की, उन्हें कौन रोक रहा है? अरोड़ा ने कहा कि वास्तव में वे (कांग्रेस और भाजपा) सभी भ्रष्ट हैं और जालंधर के विकास फंड के पैसे लूटने के लिए दूसरे से मिले हुए हैं, इसलिए अभी तक इस मामले की कोई जांच नहीं हुई। अब वे केंद्र को पत्र लिखकर केवल औपचारिकता निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अब पत्र लिख रहे हैं जबकि केंद्र में उनकी 10 साल से सरकार है। उन्हें यह बताना चाहिए कि इन ड्रामों से वे किसे गुमराह कर रहे हैं? अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत की छवि बहुत साफ सुथरी है। उनके पिता चुन्नी लाल भगत ने जालंधर के लिए बहुत मेहनत की और मंत्री रहते हुए बहुत काफी विकास कार्य किया। इसलिए जालंधर पश्चिम के लोगों को इस उपचुनाव में मोहिंदर भगत जैसे ईमानदार नेता को ही वोट देना चाहिए।