PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर में कांग्रेस और भाजपा को झटका! दोनों पार्टियों के कई नेता ‘आप’ में शामिल,

shock-to-congress-and-bjp-in-jalandhar-many-leaders-of-both-parties-are-involved-in-aap-party

.

पार्षद राजीव ओंकार टीक्का और दर्शन भगत समेत कई नेता हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

PTB Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी(आप) को बड़ी मजबूती मिली है। सोमवार को दोनों पार्टियों के कई नेता, पार्षद और पूर्व पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की उपस्थिति एक सभी नेताओं को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका आप परिवार में स्वागत किया।

.

.

जालंधर नगर निगम के काउंसलर राजीव ओंकार टीक्का, दर्शन भगत समेत कांग्रेस और भाजपा के जालंधर के कई स्थानीय नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मुकेश सयाल(अध्यक्ष शिव सेना बाल ठाकरे, जालंधर सिटी), गुरबचन जल्ला (सेक्रेटरी कांग्रेस पार्टी, जालंधर), सचिन लवली (सेक्रेटरी कांग्रेस पार्टी, जालंधर) गगन पनवा (प्रेसिडेंट बराड़ सभा जालंधर), विशाल शालु(कांग्रेस), अमन लांबा, संग बराड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

.

कांग्रेस पार्टी से धरम पाल भाष, राजीव भाष, बोड राव भाष, मोहिंदर भाष, राजेश भाष, बचन भाष, यश भाष, राजकुमार भाष, रमेश भाष, नितिन भाष और कानू बहल शामिल हुए। वहीं भाजपा से अमनदीप सिंह लांबा, सौरव अरोड़ा और ललित कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी से सुखदेव सिंह लहौरिया, टोनी शर्मा, प्रीतम लाल मंड, सुनील कुमार सोनू, विजय कुमार पप्पू, सुखदेव कुमार गुग्गी, मक्खन सिंह, गुरप्रीत सिंह चौहान भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

.

.

इस मौके पर अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी जालंधर पश्चिम के लोगों की पहली पसंद है। इस बार यहां की जनता धोखेबाजों को जवाब देगी और उनका जमानत जब्त करवाएगी। वहीं पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि हम पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमलोग पार्टी उम्मीदवार मोहिंदर भगत को जिताने के लिए पूरी लगन और मेहनत से काम करेंगे।

.

.