shortage of oxygen in jalandhar also dc said shortage of 1600 cylinders 16 metric tonnes of tanker demanded daily from the government DC Ghanshyam thori
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : कोराेना से जंग के बीच ऑक्सीजन की शॉर्टेज से अब जालंधर भी जूझ रहा है, जिले में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए DC घनश्याम थोरी ने पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन (PHSC) के जरिए पंजाब सरकार को पत्र भेजा है / इसमें जालंधर जिले को रोजाना 16 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की गई है /
. . .ऑक्सीजन की कमी अब कोरोना के मरीजों पर भारी पड़ सकती है क्योंकि जिले में लगातार मौतें हो रही हैं / DC घनश्याम थोरी ने बताया कि जालंधर में डेली 3000-3500 ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत हो रही है / इसके अलावा 400 से 500 ऑक्सीजन सिलेंडर होशियारपुर व नवांशहर को भी दिए जा रहे हैं / इस लिहाज से जालंधर में रोजाना 4000 सिलेंडर की जरूरत है, फिलहाल जिला अपने स्तर पर दो प्लांट्स से 2400 सिलेंडर ही बना पा रहा है /
.
.बाकी लिक्विड ऑक्सीजन की पूर्ति अभी तक पानीपत, सोनीपत, राजपुरा व बठिंडा से की जा रही है, हालांकि अब इन जगहों पर भी हालात बिगड़ रहे हैं तो संभव है कि वहां से ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित हो / ऐसे में सरकार को तुरंत जिले को रोजाना ऑक्सीजन भेजनी होगी / उन्होंने इस बारे में सेहत विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को भी सूचित कर दिया है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
shortage of oxygen in jalandhar also dc said shortage of 1600 cylinders 16 metric tonnes of tanker demanded daily from the government DC Ghanshyam thori


































