PTB News

Latest news
ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 'प्रतिभा मंच' टैलेंट हंट – 2026 का सफल आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने क्रिएटिविटी, सस्टेनेबिलिटी और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा द... जोनल खेलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम, पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लगाए पंजाब सरकार पर गंभीर आर... Himachal : चंबा जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे GNA University में FANUC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत पंजाब की पहली रोबोटिक सिस्टम इंटीग्रेशन लैब क... पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के NSS विंग द्वारा...

सफलता के आकाश में चमके डिप्स के सितारे,

डिप्स ढिलवां के जसकंवल बीर सिंह का सिविल सर्विसिस परीक्षा में 683वां रैंक, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : डिप्स ढिलवां मे नर्सरी से सीनियर सैकैड्ररी की शिक्षा प्राप्त कर चुके जसकंवल पाल सिंह ने यू.पी.एस.सी की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 683वां रैंक प्राप्त किया है / पूरे भारत में पांच लाख विद्यार्थियों ने इस परीक्षा को दिया, जिसमें केवल 990 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा को पास किया / जसकंवल ने अपनी इस सफला का श्रेय अपनी मेहनत, अपने माता पिता तथा डिप्स स्कूल तथा कालेज के अध्यापकों को दिया, जिनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर वह इस मुकाम को हासिल कर पाया / जसकंवल ने बताया कि डिप्स ढिलवां में नर्सरी से 12वीं तक के सभी साल उसके जीवनकाल के सुनहरी पल थे, जो ताउम्र उसके साथ रहेंगे / उसने कहा कि इस परीक्षा को देने के लिए उसे कड़ी मेहनत करनी पड़ी इस परीक्षा के तीनो स्तर प्रीलिम्नरी, मेन एग्ज़ाम तथा इंटरव्यू सैशन को पासआउट कर उसे यह रैंक प्राप्त हुआ / उसने कहा कि उसके पिता डॉ. जगबीर सिंह उसे सदा कामयाब बनने के लिए प्रेरित करते रहें हैं तथा उसके मन में शुरू से ही लोगों के लिए कुछ कर दिखाने के भाव उसे यहां तक ले आए / उसने कहा कि वह भविष्य में अपने इसी उदेश्य को मुख्य रखते हुए कार्य करेगा / डिप्स की शान जसकंवल को बधाई देते हुए डिप्स चेन के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह, एम.डी तरविंदर सिंह, सी.इ.ओ मोनिका मंडोला तथा स्कूल के प्रिंसीपल शांति शर्मा ने कहा कि डिप्स श्रृख्ला को जसंकलव पर गर्व है तथा वे उम्मीद करते हैं कि जसकंवल सिवल सर्विसीज़ के ज़रिए समाज तथा देश की प्रगति के लिए भरसक प्रयास करेंगे व एक प्रगतिशील भारत का निर्माण करेंगे / इस दौरान जसकवंल की बहन जसकीरत पाल कौर ने बताया कि उसने भी अपनी प्राथमिक एंवम हायर सैकेड्ररी की शिक्षा डिप्स ढिलवां से प्राप्त की है इसके उपांत उसने एम.बी.बी.एस पास कर अमृतसर के मास्टर इन सर्जरी (एम.एस) में दाखिला लिया है / उसने भी अपनी इस कामयाबी काश्रेय अडिप्स स्कूल के अध्यापकों को देते हुए कहा कि उन्हीं के सिखाए पाठ को याद कर वह इस सीट तक पहुँच सकी है / इस अवसर पर डिप्स की मैनेजमैंट ने उसे बधाई दी तथा उसके कामयाब होने की प्रेरणा की /