PTB News

Latest news
CBI ने 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए थाने में तैनात ASI को किया गिरफ्तार पुलिस कांस्टेबल भर्ती हुई शुरू, 19 नवंबर से 28 नवंबर तक,18094 अभ्यर्थी देंगे ग्राउंड टेस्ट पंजाबी युवक और उसकी गर्लफ्रेंड की कार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हमलावरों ने जलाई गाड़ी रायत बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतिय... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जूडो और कुराश में जीते 12 स्वर्ण पदक अंतर-जोनल युवा मेले में एच.एम.वी. ने जीती लिटरेरी ट्रॉफी, 9 महीने में 7 पुलिसकर्मियों की हत्या का, क्या 'ऑपरेशन नूर' से है सीधा संबंध? क्या दोहराया जा रहा कश्... पंजाब : गनपॉइंट पर अज्ञात लोगों ने की ड्राइवर सहित XUV500 लूट, पंजाब और J&K में हाईअलर्ट हुआ जारी पंजाब : पुलिसकर्मी का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप थाईलैंड घूमने जाने वालों के लिए बुरी ख़बर, फुकेट में हुआ भीषण अग्निकांड, 11 लोगों की मौत 16 घायल

पंजाब में आज फिर हुई 37 लाख महिलाओं के खातों में टूं-टूं, CM मान ने कांग्रेस-BJP को लेकर कसा तंज

tarn taran cm bhagwant mann launch mawan dhiyan satkar yojana 2026

PTB Big न्यूज़ अमृतस​र : पंजाब के जिला अमृतसर के अधीन पड़ते तरनतारन के खडूर साहिब स्थित गोइंदवाल साहिब में पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने योजना के तहत पंजाब की करीब 37 लाख महिलाओं के खातों में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर की किश्त जारी की।

.

सामान्य पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए, जबकि अनुसूचित जाति (SC/ST) की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए की राशि दी गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए तरनतारन की पवित्र धरती गोइंदवाल साहिब को चुना गया है। सरकार का काम लोगों से टैक्स लेना और उस पैसे को अलग-अलग तरीकों से वापस लोगों तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से लोगों तक

.

.

सुविधाएं पहुंचाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चाहे युवाओं को नौकरियां देना हो, लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाना हो या किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना हो, सरकार का उद्देश्य सुविधाएं लोगों तक पहुंचाना है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी के पास सिर्फ मैं ही मुद्दा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लोगों के पैसे को लोगों पर ही खर्च कर रही है।

.

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की योजनाओं का मकसद लोगों को सीधे लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं और बेटियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने वाली ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ की किश्त जारी की। सरकार के मुताबिक, इस योजना के तहत महिलाओं और बेटियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की पात्र महिलाओं को लाभ दिया जाता है। एक परिवार में पात्र महिलाओं की

.

यह भी पढ़ें : 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री

.

संख्या पर कोई सीमा नहीं रखी गई है। राशि सीधे बैंक खातों में DBT के जरिए ट्रांसफर की जाती है। पहली किस्त जुलाई 2026 में तीन महीने की राशि एक साथ जारी की गई थी। सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹3,000 और अनुसूचित जाति की महिलाओं को ₹4,500 मिले। पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में योजना के लिए ₹9,300 करोड़ का प्रावधान किया है। सरकार की ओर से करीब 97% महिलाओं को योजना के दायरे में लाने का अनुमान बताया गया है।

.

यह भी पढ़ें : Asian Games 2026 : भारत ने जीता दिन का तीसरा मेडल, तीरंदाजी में ब्रॉन्ज, सिल्वर, स्क्वॉश में मिला ब्रॉन्ज