PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

अस्पताल का बड़ा कारनामा, मरीज को खून की जगह चढ़ा दिया फ्रूट जूस, अस्पताल पर हुई बड़ी करवाई,

up hospital that gave fruit juice transfusion to dengue patient bulldozed

PTB Big न्यूज़ प्रयागराज : प्रयागराज में ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, जहां एक डेंगू मरीज की कथित तौर पर रक्त प्लेटलेट्स के बजाय फलों का रस चढ़ाने से मौत हो गई थी, पर अब बुलडोजर चलने वाला है। अनाधिकृत निर्माण के लिए अस्पताल प्रबंधन को तोड़फोड़ करने का नोटिस दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि अस्पताल बिना अनुमति के बनाया गया है और इसे शुक्रवार तक खाली कर देना होगा।

प्रारंभिक जांच में अधिकारियों की चूक का खुलासा होने के बाद पिछले हफ्ते अस्पताल को सील कर दिया गया था। अस्पताल में अब कोई मरीज नहीं है। नोटिस में कहा गया है कि अस्पताल के अधिकारियों ने इस संबंध में पहले के नोटिस का जवाब नहीं दिया और इस साल की शुरुआत में एक आदेश पारित किया गया था। 32 वर्षीय डेंगू रोगी के परिवार ने आरोप लगाया था कि अस्पताल ने ‘प्लाज्मा’ के रूप में चिह्न्ति एक बैग में मौसंबी का रस दिया था।

उसके रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि इसके बाद मरीज की तबीयत बिगड़ गई और उसे दूसरे अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने दावा किया कि दूसरे अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि विवादित प्लेटलेट बैग में केमिकल्स का मिश्रण और मौसमी जूस जैसा कुछ मीठा था।

लेकिन प्लेटलेट बैग में जूस था या नहीं इस पर मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। मरीज के परिवार ने भी अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। प्रयागराज पुलिस ने बाद में ‘फर्जी प्लेटलेट्स’ की आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा था कि वे ब्लड बैंकों से प्लाज्मा लेते थे और उन्हें प्लेटलेट्स के रूप में दोबारा पैक करते थे।

Latest News