PTB News

Latest news
कपूरथला पुलिस ने नशे के खिलाफ साइकिलाथॉन यात्रा को हारी झंडी देकर किया रवाना, भ्रष्टाचार के एक मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, DC के PA को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, पंजाब, पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लाखों रुपये कैश, 67 मोबाइल बरामद सहित छह गिरफ्तार, जालंधर, ओर्थोनोवा अस्पताल के प्रख्यात पर डॉ. हरप्रीत सिंह से मिलने पहुंचे जर्मनी के प्रसिद्ध डॉ. ALI... जालंधर, अवैध टैक्सी स्टैंड विवाद, PTB News के पास पहुंची परमिशन की कॉपी, पंजाब के बाबा का बड़ा कारनामा, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR, 10+2 ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਹੋਲਡਰ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. ਮੈਡੀਕਲ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी स्कूल शाखाओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, एम.वॉक (कास्मेटालिजी एंड वेलनैस) सेमेस्टर एक की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, भारत में बनेंगे फाल्कन 2000 बिजनेस जेट, अनिल अंबानी की हुई फ्रेंच कंपनी के साथ पार्टनरशिप, होगा बड़ा ...
Translate

देश के प्रसिद्ध रेपर यो-यो हनी सिंह पर अपहरण और मारपीट के मामले में दर्ज हुई FIR,

yo yo honey singh trouble case filed kidnapping and assault Big Breaking News

PTB News मनोरंजन : यो यो हनी सिंह पर मुंबई में एक व्यक्ति का अपहरण करने की शिकायत दर्ज हुई है। विवेक रमन नाम के शख्स ने हनी सिंह और अन्य के खिलाफ मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। एक इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन ने हनी सिंह और अन्य पर अपहरण, उन्हें बंदी बनाकर रखने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है।

दरअसल इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन ने हनी सिंह का मुंबई में फेस्टिवीना नामक कार्यक्रम बीकेसी में आयोजित कराया था, जो 15 अप्रैल को होना था। पैसे के लेनदेन में गड़बड़ी के चलते रमन ने शो को रद्द कर दिया जिसको लेकर दोनों में झगड़ा होन की बात कही जा रही है।

विवेक रमन ने आरोप लगाया है कि हनीं सिंह ने शो रद्द होने से नाराज होकर अपने साथियों के साथ उनसे मारपीट की और उनको किडनैप भी कर लिया। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि हनी सिंह ने उनको बंदी बनाकर रखा और मारपीट भी की।

Latest News

Latest News