PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

अमेरिका से डिपोर्ट होंगे 18 हजार भारतीय, बीते दिन भारत पहुंच 4 पंजाबियों के नाम आए सामने, 1 जालंधर का निकला,

4-more-punjabis-deported-from-america-donkey-route

कौन-कौन से ट्रैवल एजेंटों ने चारों को Donkey Route से भेजा था अमेरिका,

.

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : अमेरिका में गैर कानूनी रूप से रह रहे भारतीयों के बारे में लगातार नई रिपोर्टें आ रही हैं। रविवार को 12 भारतीयों को लेकर एक अन्य विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, जिनमें से 4 पंजाबियों को उतारकर दूसरे विमान से अमृतसर हवाई अड्डे भेज दिया गया। इन 4 में से 2 बटाला, एक पटियाला और एक जालंधर से हैं।

.

.

उनकी पहचान जतिंदर सिंह, मनिंदर सिंह, जुगराज सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उन्हें पंजाब पुलिस ने राजासांसी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें उनके घर ले जाएगी। आपको यह भी बता दें कि यह पहली बार है कि डिपोर्ट भारतीयों को बिना जंजीरों के नागरिक विमान से भेजा गया है। डिपोर्ट युवकों में पटियाला के कांसूहां कलां गांव के जतिंदर सिंह को

.

दिल्ली के एक ट्रैवल एजेंट ने गुयाना, ब्राजील, पनामा, कोस्टा रिका और मैक्सिको होते हुए अमेरिका भेजा था। दूसरा युवक जालंधर के चांदपुरा का मनिंदर सिंह है। इसे दिल्ली, स्पेन, साल्वाडोर, मैक्सिको से 42 लाख रुपये में अमेरिका भेजा गया। तीसरे युवक बटाला निवासी जुगराज सिंह और बटाला के कादियां निवासी हरप्रीत सिंह को ट्रैवल एजेंटों ने 32-32 लाख रुपये में दिल्ली, मुंबई, नीदरलैंड, सूरीनाम, गुयाना, ब्राजील, पेरू,

.

.

इक्वाडोर, कोलंबिया, पनामा और मैक्सिको से अमेरिका भेजा था। इन सभी परिवारों ने अपने बेटों को विदेश भेजने के लिए पैसे उधार लिए थे, लेकिन अब उनके सारे सपने टूट चुके हैं। यहां आपको यह भी बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर करीब 18 हजार भारतीयों को वापस भेजा जाएगा। इनमें से अब तक 336 भारतीयों को वापस भेजा जा चुका है। 5 फरवरी को 104 भारतीय, 15 फरवरी को 116 भारतीय तथा 16 फरवरी को 112 भारतीय वापस आए।

.