.
.
PTB Big Crime News Husband kills wife and three children in Delhi
आरोपी ने अपने 3 बच्चों की भी कर दी हत्या,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के महरौली इलाके से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है / यहां उपेंद्र शुक्ला नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी है / पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है /
.
.
यह सनसनी खेज वारदात रात के एक बजे के आसपास की बताई जा रही है / पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है / उसने हत्या की बात स्वीकारी है / मृतकों में आरोपी की पत्नी के साथ एक लड़का और दो लड़की है / आरोपी के डिप्रेशन में होने की बात सामने आ रही है /
.
.
जिस घर में कत्ल हुआ है उसी घर में आरोपी की सास भी रहती हैं / सास ने सबेरे जब देखा कि उपेंद्र दरवाजा नहीं खोल रहा है तो उसने पड़ोसी को इस बात की सूचना दी / इसके बाद पड़ोसियों ने पीसीआर को इस बात की सूचना दी / पुलिस के आने के बाद जब दरवाजा खोला गया तो सब हैरान रह गए / वर्तमान में पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है /
.
.
घटनास्थल से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है जिसका इस्तेमाल उसने कत्ल करने के लिए किया है / परिवार के और अन्य संबंधित लोगों से मामले को लेकर पूछताछ जारी है / पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि पति-पत्नी में कोई अनबन चल रहा था या कोई पारिवारिक कलह भी था / इन चीजों पर पुलिस ध्यान केंद्रीत कर मामले की छानबीन कर रही है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News Husband kills wife and three children in Delhi






































