PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Corona का कहर, पहली बार एक साथ जली 41 चिताएं, आठ महीने की बच्ची भी नहीं Corona से नहीं बची,

corona virus cases bhopal difficulty in cremation because of shortage of place? madhya pradesh

corona virus cases bhopal difficulty in cremation because of shortage of place? madhya pradesh

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Sad न्यूज़ भोपाल : देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं / वहीं दिनभर होने वाली मौतों से कई जगहों पर शवों का अंतिम संस्कार करने में दिक्कतें आ रही हैं / ठीक ऐसे ही मध्यप्रदेश की राजधानी में हुआ, जहां एक दिन में 41 कोरोना पॉजिटिव लोगों का अतिम संस्कार किया गया /

.

.

ऐसा पहली बार हुआ है कि भोपाल में इतनी संख्या में कोरोना मरीजों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ हो / गुरुवार को भदभदा विश्राम घाट पर 41 शवों का अंतिम संस्कार हुआ / इसमें कोरोना संक्रमित 31 शवों का कोरोना के प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया /

.

भोपाल में हालात इतने भयानक हो गए हैं कि पहली बार भदभदा विश्रामघाट पर कोरोना संक्रमितों के लिए तैयार की गई जगह छोटी पड़ गई और नए मरीजों की वजह से नई जगह बनानी पड़ी / बताते चले कि भदभदा विश्रामघाट में कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के लिए कुल 12 पिलर तैयार किए गए थे /

.

जब पहले से मौजूदा जगह पर अंतिम संस्कार की जगह कम पड़ गई तो विद्युत शवदाह के ग्राउंड में नई जगह तैयार करनी पड़ी / इसके अलावा 36 शवों के बाद भी विश्रामघाट में आठ परिवार शव लाने के लिए फोन कर रहे थे लेकिन रात ज्यादा हो जाने की वजह से उन्हें मना करना पड़ा /

.

इसके अलावा भोपाल के सुभाष नगर विश्रामघाट में पांच का दाह संस्कार हुआ और झदा कब्रिस्तान में भी पांच संक्रमित शवों को दफनाया गया / इसके अलावा इंदौर में छह अप्रैल को 25 कोरोना मरीजों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया था /

.

इसके अलावा भोपाल में कोरोना से आठ महीने की बच्ची अदीबा की मृत्यु हो गई / भोपाल में पहली बार इतनी छोटी उम्र की किसी बच्ची की कोरोना से मौत हुई है / अदीबा का एम्स में इलाज चल रहा था लेकिन उसके बाद भी कोरोना से जंग नहीं जीत सकी / हैरानी की बात यह है कि बच्ची के परिवार में किसी को कोरोना नहीं हुआ था /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

corona virus cases bhopal difficulty in cremation because of shortage of place? madhya pradesh