threatening letter received to roadways gm of charkhi dadri from bishoi gang in haryana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के चरखी दादरी में रोडवेज के जीएम रविश हुड्डा को एक धमकी भरा पत्र भेजा गया है / पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पत्र में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है और न देने पर जीएम और उनके परिवार को दिन-दहाड़े गोलियों से भूनने की धमकी दी गई है /
. .इस पत्र के अंत में प्रधान बिश्नोई गैंग लिखा है / ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि यह फिरौती बिश्नोई गैंग की तरफ से मांगी गई है /
.
.
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में जीएम रविश हुड्डा ने बताया कि उनके कार्यालय के एक कर्मचारी ने उन्हें एक लिफाफा लाकर दिया था / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को छुट्टी होने के कारण कर्मचारी इसे नहीं देख पाया /
. .अब जब उन्होंने इसे चेक किया तो इसमें एक पत्र मिला / पत्र में उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है / जीएम को यह राशि 25 अप्रैल को मकड़ोली गांव के श्मशान घाट में खड़े गैंग के गुर्गों को देने की बात कही गई है / जीएम की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
threatening letter received to roadways gm of charkhi dadri from bishoi gang in haryana


































