PTB News

Latest news
Share Market हफ्ते की शुरुआत में हुई धड़ाम! निफ्टी में भारी गिरावट पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक शूटिंग में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, सुरुची और कमलजीत ने किया कमाल चंडीगढ़ : हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर ह/त्या, बयान बदलने के बाद बेटा गिरफ्तार जालंधर : युवक पर हम*लावर किर*पाण और बरसा रहे थे ला*त-घूं*से, तभी उन पर झपटा कुत्ता, बचाई युवक की जान पंजाब पुलिस में होगी 450 ASI की सीधी भर्ती, CM मान बोले, पुलिसिंग को करना है मजबूत पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित की, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में रंगारंग फूड कार्निवल आयोजित, एच.एम.वी. की एम.एस.सी. मैथेमेटिक्स की छात्रा ने जीएनडीयू मेरिट लिस्ट में टॉप किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा अमेरिकी अदालत से बड़ा झटका

विजिलेंस विभाग की बड़ी करवाई जालंधर पुलिस में तैनात ASI को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार,

ASI posted in Jalandhar Police was arrested for taking bribe of 40 thousand rupees by Vigilance Department

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज आर्थिक अपराध शाखा जालंधर में तैनात ASI चरणजीत सिंह को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि उक्त

ASI को शिकायतकर्ता लुधियाना के न्यू किचलू नगर निवासी मुकेश कुमार की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर अपनी शिकायत में कहा था कि उक्त ASI एक पुलिस शिकायत में उसकी सहायता करने के बदले उससे एक लाख की रिश्वत मांगी गई है लेकिन सौदा 40,000 रुपये में तय हो गया है।

विजिलेंस द्वारा शिकायत की जांच के बाद आरोपी ASI को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 40,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस विभाग के अधिकारी ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो जालंधर थाने में मामला दर्ज कर आरोपी ASI के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।