PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में दिन-दिहाड़े घर में घुसे तेजधार हथियारों से लेस हमलवार, युवक को किया गंभीर रूप से घायल, वारदात CCTV में हुई कैद,

trespassing attack sharpen weapons looted 72000 cash mobile attackers caught cctv

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर में दिनदहाड़े पांच नकाबपोश हथियारबंद युवकों ने घर में घुसकर युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर स्कूटर पर सवार होकर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। वी-मार्ट वाली गली में जाकर पहले उन्होंने बाकायदा रेकी की और उसके बाद घर में घुस कर हमला किया। घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

उच्चा सुराज गंद निवासी घायल युवक विपिन ने बताया कि उसकी अपनी दुकान है। वह सुबह 6:00 बजे दुकान पर चला जाता है और रुटीन है कि दोपहर में कुछ देर आराम के लिए घर आता है। बुधवार को वह घर पर आकर खाना खाकर सो रहा था। उसी दौरान किसी ने कमरे के दरवाजे को पैर से धक्का मरा। उसकी आंख खुली तो सामने पांच-छह युवक खड़े थे। उन्होंने न कुछ बोला और न सुना सीधा दातरों से हमला कर दिया। घायल विपिन ने बताया कि उसके मकान का काम चल रहा है। सोते समय उसने अपना पर्स जिसमें करीब 72000 कैश था और उसका मोबाइल साथ रखा था। उस पर जैसे ही हमला हुआ तो उसकी आंखों के आगे अंधेरा छा गया और वह किसी को पहचान नहीं पाया।

घायल विपिन ने किसी से रंजिश या दुश्मनी न होने की बात कही है। उनकी न किसी के साथ बहस हुई और न ही किसी के साथ कोई लेन-देन को लेकर मनमुटाव है। युवक घर से तब भागे जब पड़ोसियों ने विपिन के चिल्लाने की आवाज सुनी और शोर मचाया। पड़ोसियों ने तुरंत प्रभाव से पुलिस को सूचित किया और एम्बुलेंस बुलाकर विपिन को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। विपिन होश में है, लेकिन हमलावरों ने उसकी टांगों और बाजू पर दातरों से घाव किए हैं।

CCTV कैमरों में कैद घटना से स्पष्ट है कि हमलावर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दो स्कूटरों पर 6 युवक आए। चार युवक जिस घर पर हमला करना था, वहां पर उतरे और दो स्कूटर लेकर गली में आगे निकल गए। गली में आगे तक जाकर रेकी की और फिर लौटे। लौटते ही सभी की आपस में बात हुई और सभी घर में घुस गए। वहां मारपीट और लूटपाट कर घर से भाग गए।