PTB News

Latest news
जम्मू-कश्मीर से दुःखद ख़बर, 17 RR के दो लापता SPOs के गोलियों से छलनी मिले शव, हथियार गायब जालंधर : लाइसेंसी हथियार प्रमोट करने पर पुलिस ने 'True Blend Cafe' मालिक सहित 2 को किया गिरफ्तार पंजाब पुलिस के पूर्व SSP को अदालत ने दिया दोषी करार, ट्रांसपोर्टर को किडनैप कर गायब करने से जुड़ा है ... जालंधर पुलिस में तैनात सस्पेंड ASI पर महिला ने लगाए कपड़े फाड़े के गंभीर इल्जाम आप विधायक को ED का जारी हुआ नोटिस, 25 नवंबर को चंडीगढ़ कार्यालय में किया तलब त्योहारी सीजन के तुरंत बाद आम जनता की जेब पर पड़ी महंगाई की मार Share Market में आज देखने को मिला बंपर उछाल, चंद मिनटों में निवेशकों को हुआ करोड़ों का फायदा फिल्म रामायण ने रचा इतिहास, 6 दिनों में 660 करोड़ पार कर बाहुबली-जेलर को किया पीछे जालंधर में परगट सिंह ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी देश भर के सरकारी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

क्लर्क की नौकरी करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, 3 महीने तक चलेगी ट्रेनिंग, जानें कितनी मिलेगी सैलरी?

navjot singh siddhu get clerical assistant job in patiala jail

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : करीब 34 साल पुराने रोड रेज मामले में एक साल की जेल की सजा काट रहे नवजोत सिंह सिद्धू को जेल में क्लर्कियल काम के लिए सहायक नियुक्त किया गया है. बता दें कि अभी पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल में सजा काट रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेल अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार से ही सिद्धू ने अपना काम करना शुरू कर दिया था.

सिद्धू सहायक की नौकरी दो पालियों में करेंगे. पहले सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर के 3 बजे से शाम के 5 बजे तक. जेल के नियमों के अनुसार सिद्धू को पहले तीन महीने बिना वेतन के ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके बाद उन्हें अकुशल, अर्ध-कुशल व कुशल कैदी की श्रेणी में रखा जाएगा. इसके बाद श्रेणी के आधार पर उन्हें 30 रुपये से 90 रुपये के बीच वेतन मिल सकता है.

पंजाब जेल के एक अधिकारी ने कहा कि सिद्धू को एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है. वहीं उनके स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को देखते हुए कागजी काम पर रखा गया है. अधिकारी ने कहा कि वह नौकरी करते हुए जेल रिकॉर्ड बनाए रखने में सहायता करेगा. बता दें कि मेडिकल बोर्ड की सिफारिश पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को स्पेशल डाइट की अनुमति दी है.

सिद्धू के वकील एच पी एस वर्मा ने कहा कि वह खराब स्वास्थ्य स्थितियों और एलर्जी का सामना कर रहे हैं. वह गेहूं की रोटी, तैलीय भोजन और चाय का सेवन नहीं कर सकते इसलिए उन्हें विशेष आहार की अनुमति दी जाए. सिद्धू को लीवर की समस्या ग्रेड 3 और एम्बोलिज्म का भी सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सहायक रिकॉर्ड के साथ सिद्धू की मेडिकल हिस्ट्री को भी अदालत में प्रस्तुत किया था. वर्मा ने कहा कि सिद्धू खून के गाढ़ेपन का सामना करने के बावजूद दवाएं नहीं ले सके क्योंकि उन्हें विशेष आहार की जरूरत थी.