PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Chandigarh Universitys MMS कांड के बाद इस IIT के वॉशरूम से लड़की का बनाया गया नहाने का वीडियो, मचा बवाल,

mms scandal iit bombay hostel video girl taking bath window washroom created ruckus Delhi

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमएसएस कांड के बाद अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जहां मुंबई स्थित प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी बॉम्बे) में एक ऐसी ही घटना से हड़कंप मच गया है। यहां कैंटीन के एक कर्मचारी पर हास्टल की छात्रा ने वॉशरूम की खिड़की से आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार आईआईटी बॉम्बे की एक छात्रा ने पवई पुलिस से शिकायत की कि एक कैंटीन कर्मचारी ने हास्टल 10 (H10) के वॉशरूम में नहाने के दौरान उसका वीडियो रिकॉर्ड किया है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि वह छात्राओं के आरोपों की जांच कर रहे हैं कि आरोपी ने उनके वीडियो बनाए हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी कैंटीन कर्मचारी को खिड़की की जाली से वॉशरूम में झांकते देख एक छात्रा ने शोर मचा दिया। कैंटीन रविवार को बंद था, लेकिन उस दौरान कार्यकर्ता छात्रावास परिसर में थे। आईआईटी बॉम्बे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारी की गिरफ्तारी हो गई है। प्रवक्ता ने कहा कि संस्थान को इस बात की जानकारी नहीं है कि आरोपी के पास से जब्त किए गए फोन में कोई फुटेज है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकी प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इसमें कोई रिकॉर्डिंग शामिल नहीं थी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की पूछताछ जारी है। वहीं छात्रों ने परिसर में सुरक्षा उपायों को बढ़ाने और विशेष रूप से वॉशरूम के डिजाइन में बदलाव की मांग की है,

ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, भले ही संस्थान ने कैंटीन को बंद कर दिया है। कैंटीन केवल तभी फिर से खुलेगी जब यहां सिर्फ महिलाओं को स्टाफ में रखा जाएगा। आईआईटी बॉम्बे के प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने छात्रों के साथ चर्चा कर रहे हैं कि सुरक्षा बढ़ाने के लिए हम और क्या कदम उठा सकते हैं।

Latest News