PTB News

Latest news
राम मंदिर के कर्मचारी टिन्नू के घर मिला गायब सोना, ट्रेन से लेकर जाता बोरा, फ्लाइट से लौटता एयरफोर्स में तैनात अफसर की पत्नी से की गई धर्म परिवर्तन व रेप की कोशिश, VIDEO में रोते हुए बोली-मुझे... पंजाब! 16 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं डॉ. की पर्ची के बिना नहीं ले सकेंगे अब आप खांसी की दवाई, सरकार ने लिया बड़ा फैसला अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब के CM ने दी सफाई, कहा-उस वीडियो में नहीं हूं मैं, ओर क्या कुछ कहा NEET 2026 से पहले केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, देश की प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप पर लगा बैन अकाल तख्त ने सीएम को दिया गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार, जत्थेदार ने कहा, शराब वाला वीडियो सही एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की,

बड़ा एक्शन, अमृतपाल सिंह के समर्थकों पर पंजाब पुलिस का, उखड़े टेंट, कुछ को पकड़ा, कुछ भागे,

chandigarh amritpal singh khalistani supports protest in mohali police latest news update big punjabi news

PTB Big न्यूज़ मोहाली : अमृतपाल पर कार्रवाई के विरोध में 90 घंटे से मोहाली की एयरपोर्ट रोड जाम करके बैठे प्रदर्शनकारियों पर पंजाब पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का टेंट उखाड़ दिया और पब्लिक पैसेज खाली करवा दिया। ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पंजाब में चल रहे ऑपरेशन से नाराज उसके कुछ समर्थकों ने मोहाली में 18 मार्च की शाम से एयरपोर्ट रोड ब्लॉक कर रखी थी।

यहां कई युवा हाथों में गंडासियां, तलवारें, रॉड और डंडे लेकर डटे थे। मंगलवार सुबह पंजाब पुलिस हरकत में आई और एयरपोर्ट रोड को खुलवाने की कार्रवाई शुरू कराई। इसका विरोध करने वालों को हिरासत में लेने के लिए बसें पहले से ही तैयार रखी गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उठा-उठाकर बसों में डाला। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ लोगों को ‘डिटेन’ किया जा सकता है।

इस कार्रवाई के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टीमें मौके पर तैनात रहीं। बुधवार को मोहाली में एयरपोर्ट रोड जाम रखने के विरोध में हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर पंजाब सरकार को जवाब पेश करना है। इससे 24 घंटे पहले पुलिस ने रोड खुलवा दी।

अमृतपाल के समर्थन में कई लोग 18 मार्च की शाम को मोहाली में सोहाना लाइट पॉइंट के पास एयरपोर्ट रोड पर बैठ गए थे। पुलिस ने पिछले तीन दिनों में शांतिपूर्ण तरीके से यह रोड खाली करवाने की कोशिश की। मोहाली जिला प्रशासन के अफसरों और पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ कई मीटिंग्स की मगर प्रदर्शनकारी नहीं माने। प्रदर्शनकारियों ने यहां गुरुद्वारे के पास एयरपोर्ट रोड पर टेंट लगा दिया और अपने कब्जे को मजबूत करने की कोशिश करने लगे।

इसकी वजह से गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना के आसपास रहने वाले लोगों का यहां से निकलना तक मुश्किल हो गया। उन्हें कई किलोमीटर घूकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ रहा था। मंगलवार सुबह प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे DSP (सिटी-2) एसएच बल, DSP (साइबर क्राइम) सुखनाज सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। जब वह नहीं माने तो पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू करते हुए सड़क पर बैठे लोगों को उठा-उठाकर बसों में डालना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में यह सड़क ट्रैफिक के लिए खोल दी गई।

Latest News