PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हेरोइन और पिस्टल सहित किया युवक को काबू,

police-commissionerate-police-got-big-success-controlled-the-youth-with-heroin-and-pistol-big-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशों पर डीसीपी इनवेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क, एडीसीपी इनवेस्टिगेशन भूपिंदर सिंह, एसीपी परमजीत सिंह की टीम के द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज हरिंदर सिंह एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारीयों द्वारा दी गई।

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सौरव कुमार पुत्र लेट चरणदास निवासी हाउस नंबर 34 गली नंबर 1 गिलवारी गेट, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 510 ग्राम हेरोइन सहित पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए है। इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिनांक 12-07-2023 को एंटी नारकोटिक्स सेल कमिश्नरेट जालंधर की पुलिस टीम पठानकोट चौक मेन हाईवे नजदीक बल्ले-बल्ले फार्म के पास मौजूद थी। इस दौरान कि एक एक युवक ने एक्टिवा नंबर PB02-EF-3609 लेकर आ रहा था। उसकी एक्टिवा पर एक काला वजनदार लिफाफा लटका हुआ था।

वहीं नाके पर पुलिस पार्टी को देखकर वह घबरा गया और उसने अचानक एक्टिवा रोक दी। इस दौरान जैसे ही वह वापस मुड़ने लगा, बारिश के कारण उसकी एक्टिवा फिसल गई और वह गिर गया। जैसे ही वह उठकर भागने की कोशिश करने लगा, मौके पर मौजूद हरिंदर सिंह प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल कमिश्नरेट जालंधर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

तालाशी दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 510 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस और एक एक्टिवा बरामद की है। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसआई मोहनलाल ने आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 8 जालंधर में एफआईआर नंबर 145 दिनांक 12.07.2023 ए/डी 25-54-59 आर्म्स एक्ट, 21सी-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेंगी ताकि पूछताछ दौरान और बड़े खुलासे हो सके।

Latest News

Latest News