PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Immigration agent के खिलाफ दर्ज हुई अभी तक 10 FIR, पंजाब पुलिस आरोपी को पकड़ने में अभी तक रही नाकाम,

punjab-faridkot-sbe-visa-immigration-center-owner-deepak-sharma-fraud-cases-big-news-owner-deepak-sharma-wife-shikha-sharma

PTB Big न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब में स्टडी वीजा पर युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर SBE वीजा इमिग्रेशन सेंटर के मालिक दीपक शर्मा, पत्नी शिखा शर्मा और मैनेजर के खिलाफ फरीदकोट सिटी थाने में 2 और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों मुकदमों में आरोपियों पर 33 लाख रुपए ठगी मारने का आरोप है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनसे लाखों रुपए ही नहीं ठगे, बल्कि उनका भविष्य भी अंधकार में डाल दिया।

SBE वीजा इमिग्रेशन सेंटर के मालिक दीपक शर्मा पर 26 जून से लेकर अब तक फरीदकोट सिटी थाने में धोखाधड़ी के 10 केस दर्ज हो चुके हैं। इन मुकदमों में कई में आरोपी की पत्नी व मैनेजर भी नामजद हैं। विदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार हुए सभी पीड़ितों ने शिकायत दी है कि आरोपियों ने उनके बच्चों के मूल दस्तावेज भी अपने पास रख लिए। जिसके बिना बच्चे अब किसी और तरीके से विदेश नहीं जा पा रहे। बताया जा रहा है कि दीपक शर्मा ने बड़ी संख्या में पंजाब के लोगों से धोखाधड़ी की है।

वह लोगों के बच्चों को विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपए लेकर फरार हुआ है। हालांकि पुलिस द्वारा उस पर मुकदमा दर्ज करने के अलावा लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। परंतु, पुलिस दीपक शर्मा काे खोज पाने में अब तक नाकाम रही है। पुलिस को 15 मई 2023 को दी शिकायत में शीला देवी ने बताया है कि उसके बेटे रविंदर कुमार को विदेश स्टडी वीजा पर भेजने का झांसा देकर दीपक शर्मा व शिखा शर्मा पत्नी दीपक शर्मा ने 10 लाख 60 हजार 300 रुपए ठगे, लेकिन आरोपियों ने उसके बेटे को विदेश स्टडी करने के लिए नहीं भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए।

विदेश भेजने के नाम पर पांच मामलों में फंस चुके इस प्रसिद्ध इमीग्रेशन एजेंट पर 2 और मामले हुए दर्ज,

18 अप्रैल 2023 को फिरोजपुर जिले के गांव तूत निवासी सरनजीत सिंह द्वारा फरीदकोट पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसमें बताया गया है कि आरोपी SBE इमिग्रेशन वीजा सेंटर के मालिक दीपक शर्मा और मैनेजर अर्शदीप सिंह ने उनके बेटे लवप्रीत सिंह को विदेश स्टडी वीजा पर भेजने का झांसा देकर 13 लाख 80 हजार 200 रुपए ऐंठ लिए। उसके बाद न तो बेटे को विदेश स्टडी वीजा पर भेजा और न ही उनके पैसे और दस्तावेज वापस कर रहे हैं।

1 जून 2023 को फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय निवासी जसविंदर सिंह द्वारा शिकायत दी गई थी, जिसमें बताया गया है कि आरोपी SBE इमिग्रेशन वीजा सेंटर मालिक दीपक शर्मा ने उनकी बेटी गुरशरण सिद्धू को स्टडी वीजा पर विदेश भेजने का झांसा देकर 15 लाख रुपए ठगे। अब न पैसे वापस दे रहे, न डॉक्यूमेंट लौटा रहे। 10 मई 2023 को फिरोजपुर निवासी जसकरण सिंह ने शिकायत देकर बताया है कि SBE इमिग्रेशन वीजा सेंटर मालिक दीपक शर्मा, शिखा शर्मा पत्नी दीपक शर्मा व

punjab-faridkot-sbe-visa-immigration-center-owner-deepak-sharma-fraud-cases-big-news-owner-deepak-sharma-wife-shikha-sharma

मैनेजर अर्शदीप सिंह ने उनके बेटे इंदरजीत सिंह को विदेश स्टडी बेस पर भेजने के नाम पर साढ़े 7 लाख रुपए की ठगी मारी। अब आरोपी न तो उनके पैसे लौटा रहा है और न ही बेटे को विदेश भेज रहा है। पुलिस को 16 मई 2023 को मोगा निवासी भूपिंदर सिंह ने शिकायत देकर बताया है कि SBE इमिग्रेशन वीजा सेंटर मालिक दीपक शर्मा, पत्नी शिखा शर्मा व मैनेजर अर्शदीप सिंह ने उनके बेटे गुररिंदर सिंह को विदेश स्टडी बेस पर भेजने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी मारी है।

अब आरोपी न तो उनके पैसे लौटा रहा है और न ही बेटे को विदेश भेज रहा है। न ही उनके मूल दस्तावेज लौटा रहा है। पुलिस को 25 मई 2023 को फरीदकोट निवासी जसप्रीत कौर ने शिकायत देकर बताया है कि SBE इमिग्रेशन वीजा सेंटर मालिक दीपक शर्मा, पत्नी शिखा शर्मा ने उनके बेटे योगम शर्मा को विदेश स्टडी बेस पर भेजने के एवज में 17 लाख रुपए लिए, परंतु वह बेटे को विदेश नहीं भेज सका, उसके बाद आरोपी द्वारा 10 लाख रुपए वापस कर दिए गए जबकि 6.50 लाख रुपए नहीं दे रहा है। पुलिस को 25 मई 2023 को तरनतारण निवासी संदीप कौर पत्नी अमनदीप सिंह ने शिकायत देकर बताया है कि

SBE इमिग्रेशन वीजा सेंटर मालिक दीपक शर्मा, पत्नी शिखा शर्मा, पुरुषोत्तम लाल व मैनेजर अर्शदीप शर्मा ने उसे स्टडी बेस पर विदेश भेजने का झांसा देकर 12.7 लाख रुपए व उसके मूल दस्तावेज ले लिए, परंतु अब न आरोपी ने उन्हें विदेश भेजा और न ही उनके पैसे व मूल दस्तावेज ही लौटाए। पुलिस को 17 जून 2023 को बठिंड़ा निवासी संदीप गुरनीत सिंह पुत्र अवतार सिंह ने शिकायत देकर बताया है कि SBE इमिग्रेशन वीजा सेंटर मालिक दीपक शर्मा, पत्नी शिखा शर्मा व मैनेजर अर्शदीप शर्मा ने उसे स्टडी बेस पर विदेश भेजने का झांसा देकर 8.42 लाख रुपए ले लिए, परंतु अब न आरोपी ने उन्हें विदेश भेजा और न ही उनके पैसे लौटाए।

Latest News