PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू, बातचीत का ऑडियो हुआ लीक,

rajasthan-indian-married-women-anju-pakistan-talked-with-her-husband-big-news

PTB Trending न्यूज़ अलवर : अलवर से पाकिस्तान पहुंची अंजू का पति भिवाड़ी में फ्लैट के ताला लगाकर बच्चे और रिश्तेदारों को लेकर भाग गया है। वह कहां गया-किसी को खबर नहीं दी। पति अरविंद का पत्नी अंजू से बातचीत का एक ऑडियो भी उजागर हुआ है। जिसमें अंजू ने उससे बोला- मेरे डाक्यूमेंट्स लॉक कर देना, पुलिस और एजेंसियों को मत देना, वरना मैं प्रॉब्लम में आ जाऊंगी।

अलवर के भिवाड़ी की अंजू के पाकिस्तान पहुंचने के घटनाक्रम के बाद पुलिस, सीआईडी, सुरक्षा एजेंसी और मीडिया अंजू के पति अरविंद से पूछताछ करने भिवाड़ी में उनके फ्लैट पहुंची, तो पहले दिन अरविंद ने बताया कि उसकी जानकारी के बिना अंजू कहीं चली गई। उसे भी एक दिन पहले ही पता लगा जब अंजू से बात हुई कि वह पाकिस्तान के लाहौर पहुंच गई है। इस घटना के बाद अंजू का पति अरविंद बच्चे और रिश्तेदारों के साथ अपने फ्लैट पर ताला लगाकर कहीं भाग गया।

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि मां के पाकिस्तान चले जाने के बाद उनके दोनों बच्चे घबरा गए, ऐसे में पति फ्लैट के ताला लगाकर कहीं चला गया है। घटनाक्रम के अगले दिन सोसाइटी के निवासियों की इस विषय पर ही चर्चा हो रही है। हालांकि, बताया यह जा रहा है कि अंजू के पति अरविंद के साले की पत्नी के डिलीवरी होनी है और लगातार मीडिया में आ रही कवरेज के बाद साले की पत्नी को एक सदमा लगा और उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसे भिवाड़ी के निजी अस्पताल में ले जाया गया फिर वहां से गुड़गांव के लिए रेफर कर दिया गया।

पति अरविंद ने रविवार देर रात वॉटसऐप कॉल पर अंजू से बात की। अरविंद ने अंजू को कॉल लगाया तो पहले उसने उसका नाम डेबिड पुकारा। फिर पति ने कहा मैं बोल रहा हूं, तब अंजू ने बात शुरू की। लेकिन वह रुक रुककर बोल रही है, जैसे कोई पीछे से उसे गाइड कर रहा है क्या बोलना है। पति और पत्नी की एक वीडियो ऑडियो जारी हुई है, जो रविवार रात की है और यह ऑडियो अंजू के पाकिस्तान पहुंचने के बाद की है। बातचीत के दौरान ऐसा महसूस होता है कि अंजू भी वहां पर दबाव में है,

क्योंकि वहां की मीडिया और सुरक्षा एजेंसियां भी लगातार पीछा कर रही हैं और अपने आप को असुरक्षित होने की बात कह रही है। अंजू कॉल पर कह रही है कि मीडिया में ज्यादा बयानबाजी मत करो, कहीं मुझे भारत आने में परेशानी का सामना ना करना पड़े। व्हाट्सएप कॉल के दौरान अरविंद अंजू से पूछता है क्या हालचाल हैं, वह कहती है मैं ठीक हूं। अरविंद ने कहा खाना खा लिया, मैंने तो चिकन बनाया है। तब अंजू बोली चिकन, आज संडे है ना।

अरविंद कहता है तुम्हारा भिवाड़ी आने का कब तक का प्लान है? वो कहती कि आने की तो छोड़ो, मीडिया और एजेंसियों को मेरे डॉक्यूमेंट, आईडी वगैरह कुछ मत देना। अलमारी में लॉक करके रख देना। अभी कुछ मीडिया वालों को दिया तो नहीं है ना। मीडिया को कुछ मत देना। सब को बोलना कि वह साथ लेकर गई है। मेरे घर में नहीं है। वरना मेरे लिए प्रॉब्लम खड़ी हो जाएगी।

अरविंद अंजू से पूछता है कि मीडिया में ये क्या चल रहा है? अंजू कहती है, मीडिया वालों के कॉल मेरे पास भी आ रहे हैं। मेरे डाक्युमेंट किसी को मत देना। अलमारी में लॉक करके रख देना। मैंने बोल दिया है मीडिया वालों से मेरे घर वालों को परेशान मत करो। मेरी बात नहीं हो रही इसलिए वह परेशान हो रहे हैं। अरविंद ने जब अंजू से पूछा कि उधर कोई शादी कर रही है क्या तू? इस पर अंजू कहती है दिन में बात करूंगी, ऐसा कुछ नहीं है।

Latest News

Latest News