PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

डीजीपी पंजाब के निर्देश पर चलाया गया सर्च ऑपरेशन, ड्रग्स सहित कुल 41 लोगों को किया गिरफ्तार,

punjab-bathinda-police-conducted-search-operation-bathinda-range-recovered-drugs-and-arrested-41-people

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने बठिंडा रेंज में एक विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान 41 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने 3.5 लाख रुपये की ड्रग मनी, 197.13 ग्राम हेरोइन, 14 किलो भुक्की, 225 लीटर नाजायज शराब और आठ मोबाइल बरामद फोन किए हैं। नशा तस्करी, समाज विरोधी तत्वों और अपराधियों को रोकने पर केंद्रित यह अभियान पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर चलाया गया था। नशे की बीमारी को पूरी तरह खत्म करने के लिए ऐसे ऑपरेशन आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे।

बठिंडा रेंज के दोनों पुलिस जिलों बठिंडा और मानसा में एक ही समय पर यह अभियान चलाया गया। मौके पर आला पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए स्पेशल डीजीपी (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि पुलिस टीमों ने आपरेशन के दौरान 33 एफआईआर दर्ज करने के बाद 41 समाज विरोधी तत्वों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने इनके पास से 3.5 लाख रुपये की ड्रग मनी, 197.13 ग्राम हेरोइन, 14 किलो भुक्की, 225 लीटर नाजायज शराब और आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

स्पेशल डीजीपी (कानून और व्यवस्था) ने कहा कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और फील्ड में पुलिस फोर्स की मौजूदगी को बढ़ाकर असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ पैदा करना था। बताते चलें कि बठिंडा पुलिस ने 15 एफआईआर दर्ज करके 20 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मानसा पुलिस ने 18 एफआईआर दर्ज करके 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Latest News