PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर के पुलिस कमिश्नर IPS कुलदीप सिंह चहल को लेकर आई बड़ी ख़बर, हो रही है पूछताछ, जानें क्या है वजह,

cbi-is-interrogating-jalandhar-police-commissioner-ips-kuldeep-singh-chahal

PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : चंडीगढ़ के पूर्व SSP, IPS कुलदीप चहल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इस मामले में CBI की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। वर्तमान में जालंधर के पुलिस कमिश्नर, IPS कुलदीप चहल से CBI टीम चंडीगढ़ सेक्टर-30 सीबीआई ऑफिस में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर, जालंधर कुलदीप चहल से आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ की जा रही है।

CBI टीम IPS कुलदीप चहल से कई सवालों के जवाब ले रही है। गौरतलब है कि IPS कुलदीप चहल ने चंडीगढ़ में बतौर SSP एक साल से अधिक समय तक सेवाएं दी। लेकिन उस दौरान पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने कुछ शिकायतें प्राप्त होने पर IPS चहल को उनके मूल कैडर पंजाब रिपैट्रिएट कर दिया था।

IPS कुलदीप चहल पर अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए थे। उन्हें चंडीगढ़ से पंजाब रिपैट्रिएट करने से पहले एडवाइजर चंडीगढ़, धर्मपाल द्वारा पंजाब के पूर्व चीफ सेक्रेटरी वीके जंजुआ को SSP पद की जिम्मेदारी के लिए अन्य IPS अधिकारियों का पैनल भेजने बारे कहा गया था। साथ ही DGP चंडीगढ़ ने भी CS पंजाब से मीटिंग कर उन्हें जानकारी दी थी।

Latest News