PTB News

Latest news
​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने 400 करोड़ की हेरोइन सहित 4 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP पंजाब

punjab-police-counter-intelligence-team-arrested-4-smugglers-including-heroin-worth-400-crores

PTB Crime न्यूज़ फिरोजपुर : काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। काउंटर इंटेलिजेंस ने 77 किलो हेरोइन सहित 4 तस्करों को किया गिरफ्तार किया है जिसकी जानकारी डी.जी.पी. ने ट्वीट करके दी है। पंजाब डी.जी.पी. ने कहा कि 2023 की यह सबसे हेरोइन की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। एक खुफिया जानकारी के आधार पर 2 अलग-अलग ऑपरेशनों के तहत काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर को सफलता हासिल हुई है।

काउंटर इंटेलिजेंस ने दोनों ऑपरेशनों दौरान 41 व 36 किलो हेरोइन बरामद की है। बता दें कि 77 किलो हेरोइन की कीमत 400 करोड़ बताई जा रही है। यह माड्यूल पंजाब में सरहद पार व अंतरराज्यीय नशों की तस्करी में सरगर्मी के साथ शामिल थे। फाजिल्का में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधिनियम के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। नैटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।

काउंटर इंटेलिजेंस बड़े मगरमच्छों तक पहुंच करने की कोशिश में लगी हुई है कि इस नेक्सस के पीछे कौन है और पंजाब के अलावा यह इतनी बड़ी खेप कहां-कहां पहुंचानी थी। नशे की इतनी बड़ी खेप बरामद होना अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा कर रही है कि अगर यह नशा पंजाब में सप्लाई हो जाता तो कितने लोगों की जिंदगियों को निगल जाता।

Latest News