PTB News

Latest news
​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार

पंजाब, 60 वर्षीय बुजुर्ग का किया अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से कत्ल, हाथ-पैर काट कर साथ ले गए आरोपी,

brutally-murdered-60-year-old-man-in-batala-cut-off-his-hands-and-legs-and-took-him-with-him-punjab

PTB Crime न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के अधीन पड़ते बटाला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के नजदीकी गांव खोखर फौजा में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के 60 वर्षीय पूरन चंद नामक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। वहीं, सुबह जब गांव के लोगों ने शव देखा तो शव सड़क किनारे बुरी हालत में था, जबकि शरीर पर चोट के निशान थे और हाथ-पैर भी काटे हुए थे।

उन्होंने बताया कि चौंकाने वाला मामला यह था कि बुजुर्ग के हाथ-पैर काट दिए गए और गांव वासियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके चलते स्थानीय पुलिस अधिकारी पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और जांच की जा रही है। उधर, बटाला पुलिस के डी.एस.पी. सरवनजीत सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि मृतक के शरीर, सिर और गर्दन पर कट के निशान हैं और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, गांववासियों ने बताया कि पूरन चंद अच्छे स्वभाव का व्यक्ति था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फ़िलहाल इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल है व पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

Latest News