PTB News

Latest news
पंजाब, प्रॉपर्टी डीलर ने बेटे और पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को भी उतरा मौ+त के घाट, गाड़ी में मिली स... लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव, किसके सिर पर सजने वाला है विधायक पद का ताज? Iran के निशाने पर हैं अमेरिका के ये एयरबेस, पूरी दुनिया में मच सकता है तहलका, अमेरिका के हमले पर भड़का ईरान, खामेनई ने खाई बदले की कसम, क्या कुछ कहा? पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आई बड़ी ख़बर, हमलावरों के लिए आखिर किसने किया था खाने-पिने और रहने का प्रबंध... GNA यूनिवर्सिटी ने 'यंग अचीवर्स अवार्ड सेरेमनी 2025' में फगवाड़ा के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, कपूरथला पुलिस ने नशे के खिलाफ साइकिलाथॉन यात्रा को हारी झंडी देकर किया रवाना, भ्रष्टाचार के एक मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, DC के PA को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, पंजाब, पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लाखों रुपये कैश, 67 मोबाइल बरामद सहित छह गिरफ्तार, जालंधर, ओर्थोनोवा अस्पताल के प्रख्यात पर डॉ. हरप्रीत सिंह से मिलने पहुंचे जर्मनी के प्रसिद्ध डॉ. ALI...
Translate

राजनीति हरियाणा की : नए सीएम का हुआ ऐलान, कब होगा शपथ ग्रहण समारोह, जाने किसको बनाया गया नया CM,

bjp-mp-from-kurukshetra-nayab-singh-saini-will-be-the-new-cm-of-haryana

.

PTB Political न्यूज़ हरियाणा / चंडीगढ़ : कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। नायब सैनी सरकार बनाने का दावा करने राजभवन पहुंचे हैं। शाम 5 बजे वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सैनी मनोहर लाल के करीबी हैं। कुछ समय पहले ही उन्हें हरियाणा में भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था।

.

.

खट्टर ने BJP और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूटने के बाद इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। JJP ने भी दिल्ली में अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक लीडर दुष्यंत चौटाला के आवास पर चल रही है। लेकिन 5 जजपा विधायक बैठक में नहीं पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी भाजपा के संपर्क में हैं। JJP लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 1 से 2 सीटें मांग रही थी जबकि BJP का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है।

.

यही गठबंधन टूटने की वजह बनी। JJP के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोमवार को दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिले थे लेकिन सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी। दुष्यंत ने दिल्ली में अमित शाह से दोबारा मिलने का समय मांगा है। हालांकि ये मुलाकात होगी या नहीं, ये पक्का नहीं है। हरियाणा में जजपा से गठबंधन टूटा लेकिन बहुमत भाजपा के ही पास है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें से भाजपा के पास खुद के 41 MLA हैं।

.

bjp-mp-from-kurukshetra-nayab-singh-saini-will-be-the-new-cm-of-haryana

.

6 निर्दलीय और एक हलोपा विधायक का भी उसे समर्थन हासिल है यानी भाजपा के पास 48 विधायक हैं। बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए। भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के फैसले से पहले ही अनिल विज बैठक छोड़कर अचानक बाहर आ गए। सूत्रों ने बताया कि नेता के नाम को लेकर विज सहमत नहीं हैं। शाम 5 बजे राजभवन में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। डिप्टी सीएम का पद पर जाट चेहरे को दिया जा सकता है। नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं।

.

पिछले साल 2023 में उन्हें बीजेपी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विश्वासपात्र माना जाता है। सैनी को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। 1996 में उन्हें हरियाणा बीजेपी के संगठन में जिम्मेदारी दी गई थी। उसके बाद वर्ष 2002 में नायब सैनी अंबाला बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने थे। 2005 में नायब सिंह सैनी भाजपा अंबाला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने।

.

इसके बाद उन्हें बीजेपी हरियाणा किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री भी बनाया गया। साल 2012 में नायब सैनी का प्रमोशन हुआ और उन्हें अंबाला का जिला अध्यक्ष बना दिया गया। 2014 के विधानसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को नारायणगढ़ से टिकट दिया गया और वह जीतकर विधानसभा पहुंच गए। नायब सिंह सैनी को मनोहर लाल खट्टर के करीबी होने का भी फायदा मिला। वर्ष 2016 में उन्हें खट्टर के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया और वह सांसद बन गए।

Latest News