PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

फर्जी वीज़ा से कनाडा भेजने के लिए एजेंटों ने अपनाया नया हथकंडा, खुलासा सुन सुरक्षा एजेंसियां भी रह गई दंग,

canada-passenger-deported-from-vietnam-igi-airport-police-conducted-raids-punjab-and-up-arrested-three-people

.

PTB Big न्यूज़ कनाडा : ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के काउंटर से एक युवक को डिपोर्ट कर दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट भेजा गया था। जांच के दौरान, इसके पासपोर्ट पर लगे कैनेडियन वीजा फर्जी पाया गया था और इस बात की पुष्टि कनाडा बॉर्डर सर्विस एजेंसी के लाइजन ऑफिसर ने भी कर दी थी, जिसके बाद, इस युवक को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया था।

.

.

इस मामले में डीसीपी उषा रंगनानी के अनुसार आरोपी युवक की पहचान करमिंदर सिंह के रूप में की गई है। वह मूल रूप से गुरदासपुर (पंजाब) के दरपुर गांव का रहने वाला है। ब्‍यूरो ऑफ इमिग्रेशन की शिकायत पर करमिंदर को भारतीय न्‍याय संहिता और पासपोर्ट एक्‍ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले की पूछताछ के लिए आईजीआईए एसएचओ इंस्‍पेक्‍टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्‍व में एक टीम गठित की गई थी।

.

.

इस पूछताछ के दौरान करमिंदर ने बताया कि इंटरनेट के जरिए उसे जगजीत सिंह नामक एक एजेंट का नंबर मिला था। जगजीत ने 24 लाख रुपए के एवज में उसे कनाडा और वियतनाम का वीजा उपलब्‍ध कराना था। डील के अनुसार, दस लाख रुपए का पहला भुगतान करमिंदर ने जगजीत सिंह को कर दिया। इसके बाद, जगजीत के कहने पर उसने 14 लाख रुपए गुरनाम सिंह नामक एक अन्‍य एजेंट को दे दिए।

.

.

28 जून को वह आईजीआई एयरपोर्ट से वियतनाम के लिए रवाना हो गया। वहीं, वियतनाम से कनाडा जाने की कोशिश के बीच उसको पकड़ लिया गया और दिल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट के लिए डिपोर्ट कर दिया गया। इस खुलासे के आधार पर आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने जगजीत सिंह और गुरनाम की तलाश शुरू कर दी। लंबी कवायद के बाद गुरनाम को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

.

पूछताछ के दौरान, आरोपी गुरनाम ने बताया कुछ साल पहले उसकी मुलाकात जगजीत से हुई थी, जिसके बाद, जगजीत के साथ मिलकर उसने लोगों का विदेश भेजने के नाम पर ठगना शुरू कर दिया था। इस मामले में उसने फर्जी कैनेडियन वीजा अरेंज करने में जगजीत की मदद की थी साथ ही करमिंदर से 14 लाख रुपए लेकर जगजीत तक पहुंचाया था, जिसके एवज में उसे बतौर कमीशन 4 लाख रुपए मिले थे।