PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

इनोसेंट हार्ट्स में बड़ी धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व

innocent-hearts-celebrated-lohri-and-makar-sankranti-with-grandeur

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स में कक्षा प्री-नर्सरी से लेकर कॉलेज तक लोहड़ी व मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्हें बताया गया कि ये पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने का अवसर प्रदान करते हैं।

.

.

लोहड़ी पर्व पंजाबी रीति रिवाजों को पुनर्जीवित करने, एकजुटता, सौहार्द, पवित्रता के मूल्यों को विकसित करने का त्यौहार है, साथ ही यह यह रबी फसलों की कटाई और सर्दियों के दिनों की समाप्ति का प्रतीक है। जबकि मकर संक्रांति पूरे भारत में विभिन्न रूपों में मनाई जाती है। मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है,

.

.

जो सर्दियों के अंत और लंबे दिनों की शुरुआत का प्रतीक है। बच्चों ने लोहड़ी पर्व पर लोक गीत प्रस्तुत किए और मकर संक्रांति पर्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए। प्री-प्राइमरी के नन्हे मुन्ने बच्चे पंजाबी वेशभूषा में सजकर आए। उन्होंने तथा उनके मेंटर्स ने पंजाबी लोकगीतों व ढोल की थाप पर खूब मस्ती की।

.

.

विद्यार्थियों ने गिद्दा,भांगड़ा प्रस्तुत करते हुए पंजाबी विरासत को जीवंतता प्रदान की। इसके अतिरिक्त सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व के महत्व पर अनुच्छेद लिखे। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने पारंपरिक पंजाबी कल्चर, भाईचारे की भावना, प्रेम और खुशी फैलाने के लिए लोहड़ी का त्योहार मनाया।

.

.

इस अवसर पर लोकगीत ‘टप्पे’ व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षाओं में कक्षा मेंटर्स ने अपनी पंजाबी विरासत से बच्चों को अवगत करवाते हुए लोहड़ी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम व भाईचारे, संस्कृति व उल्लास का पर्व है, जो हमें समाज में एकता, सद्भावना तथा आपसी भाईचारे को बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

.