PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, बेटी होने पर बहू को ससुरालियों ने जलाया जिंदा, हालत गंभीर,

ludhiana-jagraon-savaddikala-woman-burnt-alive-daughter-birth-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ जगराओं : लुधियाना में बेटी होने पर ससुराल वालों ने बहू को जिंदा जला दिया। उसे गंभीर हालत में दयानंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सास-ससुर की तलाश जारी है। घटना दो दिन पहले की थाना सिंधवा बेट के गांव सवद्दी कला की है। पीड़िता सुखजीत कौर

.

.

इस समय दयानंद मेडिकल कॉलेज (DMC) में जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। पुलिस ने पीड़िता की बड़ी बहन सुमनप्रीत कौर की शिकायत पर पति गुरप्रीत सिंह, सास मनजीत कौर और ससुर अमरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुमनप्रीत के अनुसार, उनकी बहन की शादी 9 साल पहले टेम्पो ड्राइवर गुरप्रीत सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद सुखजीत ने बेटी गुरनूर को जन्म दिया, जो अब 8 साल की है।

.

.

दो दिन पहले सुमनप्रीत को मुल्लापुर के पंडोरी नर्सिंग होम से फोन आया कि उनकी बहन को जले हुए हालत में छोड़ा गया है। चौकी भूदड़ी के इंचार्ज और जांच अधिकारी ASI दलजीत सिंह ने बताया पीड़िता खुद बयान देने की स्थिति में नहीं है। आरोपी पति गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.