PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

महाकुंभ में हिन्दुओं की आस्था पर आग, दुर्घटना या साजिश?

uttar-pradesh-fire-in-maha-kumbh-accident-conspiracy-trustee

PTB Big न्यूज़ प्रयागराज : प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में बीते रविवार को भीषण आग लग गई। यह आग सेक्टर-19 स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में लगी और यहीं से चारों तरफ फैल गई। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग में कई टेंट और उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

.

इस बीच गीता प्रेस के ट्रस्टी ने दावा किया है कि बाहर से कोई आग लगाने वाली चीज फेंकी गई, जिससे शिविर में आग लग गई। गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमकर ने बताया, ये शिविर अखिल भारतीय धर्म संघ और गीता प्रेस ने मिलकर लगाए हैं। करीब 180 शिविर लगाए गए थे। हम काफी सतर्कता बरत रहे हैं और सभी को आग से जुड़ा कोई भी काम न करने के लिए मना किया गया है।

.

.

उन्होंने बताया, जहां हमने बाउंड्री लगाई है, पश्चिम की तरफ उस तरफ को सर्कुलेटिंग एरिया घोषित किया गया था, जहां लोग गंगा स्नान करेंगे। उस तरफ से कोई आग जैसी कोई चीज हमारी तरफ आई और फिर चिंगारी ने धीरे-धीरे बड़ी आग का रूप ले लिया और हमारे सारे शिविर जलकर खाक हो गए। कुछ भी नहीं बचा। भगवान की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई। करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया।

.

सिलेंडर विस्फोट के सवाल पर उन्होंने कहा, हमारा किचन टिन शेड का बना था। हमने पूरी एहतियात बरती। दरअसल, शुरुआती जानकारी के मुताबिक पहले एक सिलेंडर में आग लगी और उसके बाद फैल गई। आग के विकराल रूप लेने के बाद अलग-अलग टेंट में रखे सिलेंडर में एक के बाद एक कई धमाके हुए। करीब आठ से नौ सिलेंडर में धमाके होने की जानकारी सामने आई है।

.

.

हालांकि, दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। महाकुंभ मेला क्षेत्र में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि आग से करीब 250 टेंट जलकर राख हो गए। आग की लपटें काफी तेज थीं। आग काफी बड़े क्षेत्र में फैल गई थी। आग से करीब 250 टेंट जलकर राख हो गए। एनडीआरएफ के डीआईजी एमके शर्मा ने बताया, यहां मौजूद सभी टीमों ने मिलकर काम किया और आग पर काबू पा लिया गया। एनडीआरएफ की चार टीमें यहां तैनात हैं।

.

Latest News