PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर, श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती से पहले 2 भाइयों ने की बेअदबी, रविदास समाज के रोष के बाद दर्ज हुई FIR, किया गिरफ्तार,

jalandhar-mehatpur-sacrilege-before-shri-guru-ravidas-jayanti-big-news

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व से पहले बेअदबी का मामला सामने आया है। इस मामले में जालंधर देहात की मेहतपुर थाने की पुलिस ने आरोपी पाए गए दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बेअदबी के बाद से पूरे रविदास समाज में रोष है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

.

.

आरोपियों की पहचान मेहतपुर नकोदर के गांव आद्रामान के रहने वाले अर्षदीप सिंह और कर्णदीप सिंह के रूप में हुई है। जिनके खिलाफ थाना मेहतपुर की पुलिस ने बीएनएस की धारा 298/3 (5) के तहत केस दर्ज किया है। ये केस मेहतपुर के ही रहने वाले नवदीप कुमार के बयानों पर दर्ज किया गया है, जोकि रविदास समाज से संबंध रखते हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये सारा घटनाक्रम कल यानी रविवार शाम करीब 4 बजे का है।

.

.

पुलिस को दिए गए बयानों में नवदीप कुमार ने कहा- उसके पास उनके समाज के कुछ लोग आए थे। जिन्होंने बताया कि अर्शदीप और कर्णदीप दोनों भाई हैं। जोकि आद्रामान गांव में दुकान चलाते हैं। श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर पूरे गांव में झंडे लगाए गए थे। दोनों आरोपियों शाम करीब चार बजे उक्त झंडे को पहले टेढ़ा कर दिया और फिर झंडा उतार कर गंदी जगह पर फेंक दिया।

.

.

जब समाज के लोगों को इस बारे में पता चला तो तुरंत जानकारी साझा की गई। जिसके बाद नवदीप कुमार की टीम ने शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार देर रात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नवदीप ने आरोप लगाया है कि दोनों भाई वारदात के वक्त नशे में थे। जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया।