PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

Canada, छठी बार सांसद बने सुख धालीवाल के गांव में ढोल-नगाड़ों से मनाया गया जश्न,

sukh-dhaliwal-became-mp-for-the-sixth-time-in-canada-village-of-sujapur-celebrated-with-drums

.

PTB Big न्यूज़ कनाडा : कनाडा में लगातार छठी बार सांसद चुने गए सुख धालीवाल की जीत पर उनके पैतृक गांव सूजापुर में ढोल-नगाड़ों की थाप पर बीते दिन भांगड़ा डाला गया और गांव भर में लड्डू बांटे गए। गांव में जहां महिलाओं ने गिद्दा डालकर खुशी जताई, वहीं धालीवाल के बड़े भाई जगदेव सिंह ने कहा कि उनके भाई ने गांव नहीं पंजाब का नाम किया रोशन किया है। इस मौके पर पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला।

.

.

शिरोमणि गुरु द्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने भी गांव पहुंचकर गांववासियों के साथ जश्न मनाया और सुख धालीवाल को जीत की बधाई दी। भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र और पंजाबी समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सुख धालीवाल ने जहां विदेश में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई, वहीं उन्होंने अपने पैतृक गांव और लोगों को कभी नहीं भुलाया।

.

.

उन्होंने आगे कहा कि कनाडा में लगातार छठी बार सांसद बनना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिसके लिए पूरे पंजाबी समुदाय को बधाई दी जानी चाहिए। भाई ग्रेवाल ने जानकारी दी कि सुख धालीवाल वर्ष 1984 में पंजाब से कनाडा गए और तीन साल बाद कनाडा की नागरिकता प्राप्त की। एक सफल व्यवसायी के तौर पर उन्होंने एक जमीन सर्वे कंपनी की स्थापना की और सरी की म्युनिसिपल राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बताया जाता है कि उन्होंने 2,600 से अधिक नए पार्टी सदस्यों के

.

.

हस्ताक्षर करवा कर ‘सरी इलैक्टर्स टीम’ की सदस्यता सूची में सबसे प्रमुख स्थान प्राप्त किया। यह आंकड़ा कुल पार्टी सदस्यों की संख्या के आधे से भी अधिक था। इसके बाद सुख धालीवाल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कनाडा सरकार के साथ मिलकर लगातार काम किया, जिसके परिणामस्वरूप वे आज छठी बार सांसद बने हैं। इस अवसर पर जश्न में शामिल प्रमुख लोगों में जरनैल सिंह धालीवाल, सरपंच सिमरनजीत कौर, युवा नेता लवजोत सिंह, आदि के इलावा गांव के लोग भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।