PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे आवारा कुत्ते, हाईकोर्ट ने जारी किए सख्त आदेश, जाने पूरा मामला,

now-stray-dogs-will-not-be-seen-on-the-streets-big-news

.

PTB Big न्यूज़ जयपुर : राजस्थान की सड़कों पर आवारा कुत्तों और अन्य जानवरों के आतंक से परेशान नागरिकों के लिए एक बड़ी खबर है। राज्य में कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं और आवारा पशुओं से होने वाली मौतों पर सख्त रुख अपनाते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश के बड़े शहरों से आवारा जानवरों को हटाने का निर्देश जारी किया है। हाईकोर्ट ने यह महत्वपूर्ण आदेश सोमवार को एक स्वतः- संज्ञान याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

.

.

अदालत ने जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के नगर निकायों को तत्काल प्रभाव से शहर की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों और अन्य जानवरों को हटाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि इस प्रक्रिया में जानवरों को कम से कम शारीरिक नुकसान हो। इस मामले की अगली सुनवाई 8 सितंबर को निर्धारित की गई है। 

.

अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति नगर निगम के कर्मचारियों को इस काम से रोकता है या उनके काम में बाधा डालता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने निगम अधिकारियों को ऐसे लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने सहित सभी आवश्यक कदम उठाने की पूरी छूट दी है। राजस्थान हाईकोर्ट का यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के ठीक बाद आया है,

.

.

जिसमें शीर्ष अदालत ने दिल्ली-NCR, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में कुत्तों के काटने की लगातार घटनाओं के मद्देनजर सभी आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश दिया था। लंबे समय से प्रदेश के नागरिक आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान थे और कई बार शिकायतें भी दर्ज करा चुके थे। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब उम्मीद है कि आम जनता को इस समस्या से निजात मिल सकेगी।

.