PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब , विदेश जाने की चाह ले गई युवक को मौत के मुंह में, 10 लाख भी गंवाए और जान से भी गया युवक,

youth-kill-himself-in-firozpur-after-being-duped-of-rs-10-lakh-on-pretext-of-sending-him-abroad-firozpur-punjab

PTB Shocking न्यूज़ फिरोजपुर : पंजाब के युवाओं में विदेश जाने का जूनून इस कदर बढ़ चूका है, इनको अब अपनी जान की भी परवाह नहीं है। जिसका जीता जागता सबूत उस समय देखने को मिला जब पंजाब के फिरोजपुर निवासी एक युवक विदेश जाने की चाह मौत के मुंह तक ले गई। युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। फिरोजपुर के गांव सोढ़े वाला के एक नौजवान ने जहरीली दवा निगल मौत को गले लगा लिया।

.

.

हुआ यूं कि युवक विदेश जाना चाहता था और उसने अलग-अलग लोगों को उसे विदेश भेजने के लिए 10 लाख रुपये दिए थे। बाद में उसे पता चला कि विदेश भेजने के नाम पर उसके साथ ठगी हुई है। इस बात का सदमा वह सह नहीं पाया और परेशान होकर उसने जहर खा लिया। मृतक की पहचान 23 साल के अर्शदीप सिंह के तौर पर हुई है। वहीं आरोपियों में फिरोजपुर निवासी रणजीत सिंह, महिला वीरपाल कौर, सर्बजीत सिंह और सुखविंदर सिंह है।

.

.

ये तीनों मोगा के रहने वाले हैं। थाना सदर पुलिस ने अर्शदीप की आत्महत्या मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की मां राजबीर कौर ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात आरोपी वीरपाल कौर, सर्बजीत सिंह व सुखविंदर सिंह के साथ हुई। आरोपियों ने उसके बेटे अर्शदीप सिंह (23) को विदेश भेजने की एवज में छह लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने उनके बेटे को विदेश नहीं भेजा। इस बात से अर्शदीप बहुत परेशान था।

.

इसके बाद उनकी मुलाकात आरोपी रणजीत सिंह निवासी चुंगी नंबर 8, फिरोजपुर से हुई। उसने भी अर्शदीप सिंह को विदेश भेजने के लिए चार लाख रुपये लिए, लेकिन उसने भी अर्शदीप को विदेश नहीं भेजा और उनके रुपये वापस किए। इसी बात से अर्शदीप डिप्रेशन में रहने लगा। घर में अकेला था और उसमें घर में पड़ी कोई जहरीली दवा निगल कर खुदकुशी कर रही है। थाना सदर पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

.

.