PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में लूट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में लगातार हो रही शहर में वारदात पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। इसका जीता जागता सबूत उस समय देखने को मिला जब जालंधर के सबसे व्यस्त इलाके यानि बैंक इंक्लेव जोकि शहर के बिलकुल पॉश इलाके के साथ सटा है में स्थित पंजाब नैशनल बैंक में दिन-दिहाड़े घुसे नकाबपोश लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया और भागने में कामयाब हो गए।
. .वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि यह नकावपोश लुटेरे हथियारों से लैस थे, जिनकी संख्या दो बताई जा रही है। जिन्होंने बैंक में घुसते ही रिवाल्वर की नोंक पर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया ओर एक्टिवा पर सवार होकर भागने में कामयाब हो गए। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने इस दौरान लुटेरे गन प्वाइंट पर कैशियर से नगदी छीनकर मौके से फरार हो गए। बैंक कर्मियों के अनुसार दोपहर 2.30 बजे बाइक पर सवार होकर 2 लुटेरे पिस्तौल के बल पर पहुंचे।
. .घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं बैंक कर्मियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ढिल्लों ने बताया कि ढाई बजे 2 लुटेरों में से एक लुटेरा कैशियर के पास जाता है और सारी नगदी देने के लिए कहने लगता है। इस दौरान कैशियर पहले पैसे देने को लेकर पहले टालने की कोशिश की गई।
. .जिसके बाद कैश ना देने पर लुटेरा पिस्तौल निकालता है और मारने की धमकी देता है। इस दौरान एक व्यक्ति कैश दे देते है और घटना के दौरान 3 से 4 ग्राहक बैंक में मौजूद थे। वहीं दूसरा लुटेरा बाहर निगरानी करता है। दोनों लुटेरों ने मुंह ढके हुए थे। दोनों लुटेरे कैश काउंटर से नगदी लेकर फरार हो गए। डीसीपी ने कहा कि नगदी का आकंलन कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें लुटेरों को पकड़ने के लिए तैनात कर दी गई है। जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
.यह भी पढ़ें : भाजपा मुख्यालय पर ग्रनेड से हमला करने वालों को लेकर माननीय अदालत ने सुनाया फैसला,
.










































