PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब की इस प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, विवाद के दौरान चली गोली

punjab punjabi university patiala student clash firing video viral police case

PTB News “शिक्षा” / पटियाला : पंजाब के पटियाला में स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी में सोमवार सुबह छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते तकरार और फिर हाथापाई में बदल गई।

.

.

इसी दौरान एक गुट से जुड़े युवक ने कथित रूप से फायरिंग कर दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। घटना के दौरान मौजूद किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे।

.

.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस संबंध में एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना अर्बन स्टेट में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के पीछे के कारणों और पूरी सच्चाई का खुलासा हो सकेगा।

.

यह भी पढ़ें : Anant Ambani के जन्मदिन पर देहरा में स्थित मां बगलामुखी मंदिर में करवाया गया हवन, रुद्राभिषेक व कांगड़ी धाम भंडारा

.

इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन भी सतर्क हो गया है और परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के कदम उठाए जा रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

.

.