PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी,

himachal cabinet meeting new job Police Department Shimla

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में 1000 पुलिस कॉस्टेबल की भर्ती होगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बीते (शुक्रवार को) हुई कैबिनेट मीटिंग में इन्हें भरने की मंजूरी प्रदान की गई। इनमें 700 पद पुरुष और 300 पद महिला कॉस्टेबल के भरे जाएंगे। इसके साथ ही कैबिनेट ने चार मेडिकल कॉलेज (नाहन, चंबा, हमीरपुर और नेरचौक) में रिटायर्ड प्रोफेसर को अनुबंध आधार पर हायर करने के मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

.

इन्हें ढाई लाख रुपए प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर को तीन लाख रुपए मानदेय देने की मंजूरी दी। 50 हजार रुपए इंसेटिव भी इन्हें दिया जाएगा। कैबिनेट ने होम स्टे के लिए फायर की एनओसी की शर्त को खत्म कर दिया है। साथ ही 1.50 लाख लीटर पानी के टैंक की शर्त में छूट दी है और अब 5000 लीटर क्षमता वाला टैंक बनाना होगा। इसके इलावा पंचायत चुनाव से पहले कैबिनेट ने ग्रामीण अर्थव्यस्था की मजबूती के लिए बजट भाषण की

.

himachal cabinet meeting new job Police Department Shimla

.

कई घोषणाओं को भी अमलीजामा पहनाया। कैबिनेट ने गेहूं, मक्की, अदरक और हल्की के न्यूनतम मूल्य में बढ़ोतरी को मंजूरी दी। वहीं CM सुक्खू की बजट घोषणा के मुताबिक गेंहू का समर्थन मूल्य 60 रुपए प्रति किलो से बढ़ाकर 80 रुपए, मक्की का दाम 40 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए, हल्दी का प्राइज 90 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए और चंबा जिला की पांगी घाटी के जौ का MPS 60 रुपए से बढ़ाकर 80 रुपए प्रति किलोग्राम प्रति किलो कर दिया गया।

.

कैबिनेट ने अदरक की फसल का भी न्यूनतम मूल्य 30 रुपए प्रति किलो करने की मंजूरी प्रदान की। अब तक अदरक को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा था। इससे अदरक उत्पादक किसानों को भी फायदा होगा। कैबिनेट ने हाईकोर्ट के जजों के लिए चार इनोवा गाड़ियां लेने की मंजूरी दी। इनके अलावा भी सेशन व डिस्ट्रिक जज जज को भी कुछ गाड़ियां लेने की अनुमति दी गई। कैबिनेट में वन विभाग में 500 सहायक वन रक्षक के पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया,

.

यह भी पढ़ें : देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला,

.

जिसमें वन मित्रों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। कैबिनेट वन विभाग के लिए राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से 8 नायब तहसीलदार, 20 कानूनगो और 44 पटवारियों को निश्चित मानदेय पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, विभाग के 10 क्षेत्रीय मंडलों में 10 विधि सलाहकार (लीगल कंसलटेंट) नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया। कैबिनेट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश

.

.

सामाजिक सुरक्षा (पेंशन/भत्ता) नियम, 2010 के नियम 10 (2) और (3) में संशोधन करने का निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 01 मई से परमवीर चक्र विजेता ऑनरेरी कैप्टन संजय कुमार की सेवाएं लेने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने हाइड्रो पावर पॉलिसी-2006 के अनुसार राज्य में स्वतंत्र विद्युत उत्पादकों को 71 लघु जल विद्युत परियोजनाएं आवंटित करने का निर्णय लिया है जिन्होंने इस नीति के मुताबिक पात्रता मापदण्ड पूरे कर लिए हैं।

Latest News