PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

Jalandhar : पंजाब भाजपा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुशील रिंकू को बधाई देने वाले लोगों का लगा तांता

rush of people congratulating the newly appointed Vice President of Punjab BJP Sushil Rinku

पंजाब में भाजपा को और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य करेंगे – सुशील रिंकू

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू को पंजाब भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

.

.

भाजपा नेताओं और वर्करों ने कहा कि सुशील कुमार रिंकू लंबे समय से जनसेवा और सक्रिय राजनीति से जुड़े हुए हैं। पंजाब की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों की उनकी समझ का लाभ अब संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि रिंकू के नेतृत्व और अनुभव से प्रदेश में भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा।

.

.

पूर्व सांसद रिंकू को बधाई देने वालों में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, मंडल स्तर के कार्यकर्ता तथा शहर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर सुशील कुमार रिंकू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

.

यह भी पढ़ें : Jalandhar : Civil Hospital के गायनी वार्ड में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग

.

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के हर वर्ग तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। सुशील रिंकू ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पंजाब में भाजपा को और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य करेंगे। रिंकू की नियुक्ति को भाजपा संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

.

यह भी पढ़ें : Udhayanidhi Stalin को किया गया Detained एक्ट्रेस Trisha के खिलाफ दिया था विवादित ब्यान