PTB News

Latest news
टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG डिपार्टमेंट ने ‘COM-QUEST 2026’ ... कक्षा आठवीं की छात्रा प्रणया खन्ना की पुस्तक "द कर्स ऑफ द वैम्पायर" ने रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कह... एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान, Captain Smit Machar को इजरायल देगा वीरता पुरस्कार पंजाब : चुनावों से ठीक 5 महीने पहले पंजाब को मिलेगा स्थायी DGP, गौरव यादव का नाम लगभग Final UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख Nana Patekar ने कारगिल युद्ध के मोर्चे के लिए रक्षा मंत्री से मांगी थी विशेष अनुमति

रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में ‘इग्नाइट 2026’ का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा ज़बरदस्त उत्साह,

Grand Two-Day Orientation ‘IGNITE 2026’ Rayat Bahra University

PTB News “शिक्षा” : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में नए विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दो-दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम “इग्नाइट 2026” (IGNITE 2026) अत्यंत हर्षोल्लास और ऊर्जा के साथ शुरू हुआ। इस विशेष अवसर पर 4000 से अधिक नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने कैंपस में रिपोर्ट किया, जिससे पूरा परिसर युवाओं के जोश और उत्साह से सराबोर हो गया।

metaslider id=”7630″].

.

.

आयोजन में मुख्य केंद्र बिंदु छात्र रहे, जिन्होंने इंटरैक्टिव सेशंस, टीम-बिल्डिंग गतिविधियों, संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। नए विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से संवाद स्थापित किया और कैंपस जीवन की शानदार शुरुआत की।

.

.

विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन ने कहा, “आज हज़ारों ऊर्जावान युवाओं का इस परिसर में आगमन हमारे लिए गर्व का क्षण है। ‘इग्नाइट 2026’ विद्यार्थियों को शैक्षणिक जीवन के नए माहौल से परिचित कराने और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को तराशने का सशक्त मंच है। हमारी यूनिवर्सिटी प्रत्येक विद्यार्थी को व्यावहारिक ज्ञान, शोध और नवाचार से सशक्त बनाकर उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”

.

.

.