PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

जालंधर : महिला को बंधक बनाकर 5 लाख कैश व 22 तोले सोना लूटकर ले गए लुटेरे

jalandhar robbery case cctv footage gold cash stolen rauwali area

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर-पठानकोट रोड स्थित गांव राऊवाली में देर रात आधा दर्जन से ज्यादा लुटेरों ने घर में घुस महिला को बंधक बना लिया। महिला का दावा है कि लुटेरे अलमीरा तोड़कर 22 तोले सोने के गहने और 5 लाख रुपए कैश ले गए। लूट की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। इसमें दिखाई दे रहा है कि लुटेरे हाथ में लाठियां पकड़कर आए और दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए।

.

.

महिला को बंधक बनाने के बाद लुटेरों ने घर की तलाशी ली और अलमीरा के लॉक तोड़े। इसके बाद सामान को बिखेकर हर जगह पैसा और कीमती सामान देखा। वारदात के बाद लुटेरे महिला को छोड़ गए जिससे महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद पहुंची जालंधर पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों को तलाश शुरू की।

.

.

जानकारी के अनुसार, इस मुख्य वारदात से करीब एक घंटे पहले लुटेरों ने पास की ही एक अन्य कोठी में घुसने की कोशिश की थी। हालांकि, वहां प्रवासियों द्वारा समय रहते शोर मचा देने के कारण लुटेरे नाकाम होकर भाग खड़े हुए। घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना भी दी थी। इसके बावजूद पुलिस के पहुंचने से पहले ही बेखौफ लुटेरों ने पास के दूसरे मकान को अपना निशाना बना लिया।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : पुलिस चौकी से 50 कदम दूरी पर सब्जी लेने निकले युवक की युवक की हम*ला*वरों ने की हत्या

.

पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हाथों में लाठियां लिए लुटेरे घर में घुसने और दीवार फांदने की कोशिश कर रहे हैं। शोर मचने पर वे भागते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : गोलि/यों की गड़गड़ाहट से मचा हड़कंप, व्यापारी पर की फा/यरिंग, हमला/वर फरार