PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

देश के एयरपोर्ट पर 40 लाख के iPhone और MacBook, कर विभाग की टीम ने किए जब्त

iphones and macbooks worth 40 lakh seized at lucknow airport india

PTB Big न्यूज़ लखनऊ : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टैक्स चोरी के एक बड़े खेल का भंडाफोड़ हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग की विशेष टीम ने एयरपोर्ट पर छापा मारकर करीब 40 लाख रुपये कीमत के एप्पल आईफोन (iPhone) और मैकबुक (MacBook) की एक बड़ी खेप बरामद की है। पकड़े गए इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ कोई वैध बिल या ई-वे बिल नहीं मिला,

.

जिसके बाद विभाग ने पूरी खेप जब्त कर व्यापारी पर 14.32 लाख रुपये का भारी जुर्माना ठोक दिया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, यह कीमती कंसाइनमेंट गुजरात के अहमदाबाद से हवाई मार्ग के जरिए लखनऊ लाया गया था। इसे बिना किसी आधिकारिक कागजात के उत्तर प्रदेश के विभिन्न बाजारों में खपाने की गुप्त तैयारी थी। जांच दल ने जब एयरपोर्ट पर सामान को रोका और दस्तावेज मांगे, 

.

.

तो वाहक कोई भी वैध बिल पेश नहीं कर सका। इसके बाद वाणिज्य कर विभाग के सचल दल ने पूरे माल को अपनी कस्टडी में ले लिया। जांच में सामने आया कि पकड़े गए गैजेट्स में एप्पल आईफोन और मैकबुक के कई नए और पुराने मॉडल शामिल हैं। टैक्स चोरी की पुष्टि होने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित व्यापारी पर 14.32 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। 

.

जुर्माना जमा कराने के साथ ही विभागीय अधिकारी अब इस पूरे नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की पड़ताल कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि GST और टैक्स से बचने के लिए तस्कर और व्यापारी अब रेलवे, एयरपोर्ट और अंतरराज्यीय लग्जरी बसों के जरिए बिना बिल का महंगा इलेक्ट्रॉनिक सामान मंगवा रहे हैं।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : गोलि/यों की गड़गड़ाहट से मचा हड़कंप, व्यापारी पर की फा/यरिंग, हमला/वर फरार

.

विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि अहमदाबाद से यह माल किसने भेजा था और लखनऊ में इसे किन-किन स्थानीय डीलरों तक पहुंचाया जाना था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कर चोरी के इस सिंडिकेट से जुड़े किसी भी कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अभियानों को आगे भी तेजी से जारी रखा जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : महिला को बंधक बनाकर 5 लाख कैश व 22 तोले सोना लूटकर ले गए लुटेरे