PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

Asian Games 2026 Live: शूटिंग में भारत ने जीते दो और पदक

sports asian games 2026 day 2 live india latest news results scores and medal

PTB न्यूज़ Sports : भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को हरा दिया। भारत ने पहले हाफ में 31 अंक जुटाकर मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली थी। इसके बाद दूसरे हाफ में टीम ने बढ़त को बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। भारतीय महिला टीम अब दिन में बाद में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है।

.

अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ नौ गोल दागकर मुकाबले पर पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। दीपिका, सुनेलिता टोप्पो और रुतुजा पिसाल ने दो-दो गोल कर भारत की बढ़त को मजबूत किया। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम अपने शानदार अभियान को जारी रखने के इरादे से इंडोनेशिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराकर की थी।

.

.

अब टीम की नजर इंडोनेशिया के खिलाफ एक और बड़ी जीत दर्ज करने पर है। भारत ने शूटिंग में दो और पदक जीत लिए हैं। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, हिमांशु ढिल्लन ने रजत पदक जीता। स्पर्धा में रुद्रांक्ष 230.9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, हिमांशु ने 252.4 अंक हासिल किए। चीन के शेन लिहाओ ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

.

शेन ने 254.2 पॉइंट हासिल किए। इस एशियाड में भारत ने शूटिंग में अब तक पांच पदक जीत लिए हैं,। रुद्रांक्ष और हिमांशु ने इससे पहले भारत को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भी रजत दिलाया था। इनके तीसरे साथी पार्थ थे। वहीं, भारत महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भी रजत जीत चुका है। इसके अलावा इलावेनिल वलारिवान ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत जीता था। शूटिंग में गोल्ड का इंतजार जारी है।

.

यह भी पढ़ें : Stock Market की आज देखने को मिली दमदार शुरुआत, किन शेयरों में हो रही है जोरदार खरीदारी

.

भारत भी अभी तक एक भी स्वर्ण नहीं जीत पाया है। ओवरऑल भारत के छह पदक हो चुके हैं। शूटिंग के अलावा भारत को सुचिका तरियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कांस्य दिलाया। भारत ने शूटिंग में दो और पदक पक्के कर लिए हैं। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, हिमांशु ढिल्लन और चीन शेन लिहाओ के बीच गोल्ड की लड़ाई है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : गोलि/यों की गड़गड़ाहट से मचा हड़कंप, व्यापारी पर की फा/यरिंग, हमला/वर फरार

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में चीन के शेन लिहाओ ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले का रुख बदल दिया है। तीसरे और चौथे स्थान पर चल रहे शेन लिहाओ ने आखिरी कुछ राउंड में तेजी दिखाते हुए पहले स्थान पर कब्जा कर लिया। वहीं, भारत के निशानेबाज अब दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। क्या भारत इस स्पर्धा में डबल मेडल जीतने में सफल होगा?