PTB News

Latest news
CBI ने 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए थाने में तैनात ASI को किया गिरफ्तार पुलिस कांस्टेबल भर्ती हुई शुरू, 19 नवंबर से 28 नवंबर तक,18094 अभ्यर्थी देंगे ग्राउंड टेस्ट पंजाबी युवक और उसकी गर्लफ्रेंड की कार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हमलावरों ने जलाई गाड़ी रायत बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतिय... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जूडो और कुराश में जीते 12 स्वर्ण पदक अंतर-जोनल युवा मेले में एच.एम.वी. ने जीती लिटरेरी ट्रॉफी, 9 महीने में 7 पुलिसकर्मियों की हत्या का, क्या 'ऑपरेशन नूर' से है सीधा संबंध? क्या दोहराया जा रहा कश्... पंजाब : गनपॉइंट पर अज्ञात लोगों ने की ड्राइवर सहित XUV500 लूट, पंजाब और J&K में हाईअलर्ट हुआ जारी पंजाब : पुलिसकर्मी का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप थाईलैंड घूमने जाने वालों के लिए बुरी ख़बर, फुकेट में हुआ भीषण अग्निकांड, 11 लोगों की मौत 16 घायल

Asian Games 2026 : भारत ने जीता दिन का तीसरा मेडल, तीरंदाजी में ब्रॉन्ज, सिल्वर, स्क्वॉश में मिला ब्रॉन्ज

asian games india wins third medal day archer ganesh secures bronze silver sailing and bronze womens squash team

PTB न्यूज़ Sports / नागोया : जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में गुरुवार को भारत ने एक और पदक अपने नाम कर लिया। तीरंदाज गणेश मणि रत्नम ने पुरुषों की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के खाते में दिन का तीसरा पदक जोड़ दिया। इसके साथ ही भारत ने गुरुवार को अब तक तीन पदक हासिल कर लिए हैं। इससे पहले स्क्वॉश में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता,

.

.

जबकि मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल की जोड़ी ने सेलिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। लगातार मिल रहे पदकों से भारतीय दल का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। गुरुवार को तीसरा पदक मिलने के बाद भारत की कुल पदक संख्या बढ़कर 63 हो गई है। भारत ने अब तक 10 स्वर्ण, 22 रजत और 31 कांस्य पदक जीते हैं। भारत पदक तालिका में फिलहाल आठवें स्थान पर बना हुआ है। भारतीय खिलाड़ियों के लिए एशियन गेम्स का

.

.

यह चरण खासा महत्वपूर्ण है। तीरंदाजी, निशानेबाजी, सेलिंग, स्क्वॉश और अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ियों से अभी और पदकों की उम्मीद बनी हुई है। प्रतियोगिता के शेष दिनों में भारत की कोशिश पदक संख्या बढ़ाने के साथ पदक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी। गणेश मणि रत्नम के कांस्य पदक के साथ ही तीरंदाजी में भी भारत का अभियान जारी है। आने वाले मुकाबलों में भारतीय तीरंदाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

.

यह भी पढ़ें : 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक

.