PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के पूर्व SSP को अदालत ने दिया दोषी करार, ट्रांसपोर्टर को किडनैप कर गायब करने से जुड़ा है ... जालंधर पुलिस में तैनात सस्पेंड ASI पर महिला ने लगाए कपड़े फाड़े के गंभीर इल्जाम आप विधायक को ED का जारी हुआ नोटिस, 25 नवंबर को चंडीगढ़ कार्यालय में किया तलब त्योहारी सीजन के तुरंत बाद आम जनता की जेब पर पड़ी महंगाई की मार Share Market में आज देखने को मिला बंपर उछाल, चंद मिनटों में निवेशकों को हुआ करोड़ों का फायदा फिल्म रामायण ने रचा इतिहास, 6 दिनों में 660 करोड़ पार कर बाहुबली-जेलर को किया पीछे जालंधर में परगट सिंह ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी देश भर के सरकारी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका जालंधर : दामाद ने ससुरालियों पर की ता/बड़/तोड़ फा/य/रिंग, जांच में जुटी पुलिस पंजाब : आम आदमीं पार्टी के जेल में बंद पूर्व मंत्री ने विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कर दिया बड़ा ऐलान

आप विधायक को ED का जारी हुआ नोटिस, 25 नवंबर को चंडीगढ़ कार्यालय में किया तलब

ED notice to AAP MLA from Moga Dr. Amandeep Kaur Arora summoned to Chandigarh office

PTB Big Political न्यूज़ मोगा : पंजाब के जिला मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। चार नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने विधायक से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की थी। करीब 36 घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान ईडी की टीम कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने साथ लेकर गई थी।

.

.

अब इस मामले में ED ने विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।  उन्हें 25 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित अपने जोनल कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि ईडी कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। यह जांच सरकारी जमीन के सात भूखंडों को कथित तौर पर धोखाधड़ी के जरिए हासिल करने और

.

.

मुआवजे की राशि के गलत तरीके से वितरण से जुड़ी हुई है। ईडी ने विधायक से इन जमीनों से संबंधित अतिरिक्त जानकारी और जरूरी दस्तावेज भी मांगे हैं। चार नवंबर को हुई लंबी छापेमारी के बाद अब समन जारी होने से मामले ने एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। अब सभी की नजरें 25 नवंबर को होने वाली पूछताछ पर टिकी हैं।

.

यह भी पढ़ें : फिल्म रामायण ने रचा इतिहास, 6 दिनों में 660 करोड़ पार कर बाहुबली-जेलर को किया पीछे

.

यह भी पढ़ें : Share Market में आज देखने को मिला बंपर उछाल, चंद मिनटों में निवेशकों को हुआ करोड़ों का फायदा

.