PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले में आए दिन पंजाब पुलिस के कर्मचारियों द्वारा कई बार जनता की सुरक्षा की बजाए उनके साथ अभद्र व्यवहार करने के गंभीर इल्जाम लगते आए हैं। ऐसा ही एक मामला बीते दिन थाना मकसूदां के अधीन आते गांव मुबारकपुर शिखे में सस्पेंड चल रहे एक ASI पर एक महिला ने गंभीर इल्जाम लगते हुए बताया कि उसके साथ कथित तौर पर उक्त सस्पेंड ASI ने पहले अभद्र व्यवहार किया व बाद में उसके कपड़े फाड़ डाले।
. .इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए पीड़ित महिला के परिवार ने ASI पर शराब के नशे में विवाद करने और बाद में मारपीट करने का भी गंभीर रूप से आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत खुद पीड़ित व उसके परिवार की ओर से थाना मकसूदां की पुलिस को दे दी गई है। वहीं शिकायतकर्त्ता अनुराधा पत्नी परमजीत कुमार निवासी मुबारकपुर शिखे ने बताया कि बीते दिन यानि सोमवार शाम करीब 8 बजे उनका बेटा गौरव सामान लेने गया था।
. .इसी दौरान शराब के नशे में आए एक ASI ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। बाद में वह उनके घर के बाहर भी विवाद करने लगा। अनुराधा के अनुसार, उन्होंने ASI के हाथ जोड़कर मामला शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच ASI के परिवार के सदस्य वहां पहुंच गए और गौरव पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर ए.एस.आई. ने उनके कपड़े फाड़ दिए।
.यह भी पढ़ें : फिल्म रामायण ने रचा इतिहास, 6 दिनों में 660 करोड़ पार कर बाहुबली-जेलर को किया पीछे
.वहीं अनुराधा ने आरोप लगाया कि गौरव द्वारा घटना की वीडियो बनाने पर ASI की बेटी ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसके बाद ASI के बेटे ने विदेश से फोन कर परिवार को गोलियां दी और जान से मरवाने की धमकी दी। उधर थाना मकसूदां के प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में जिसकी भी गलती सामने आएगी, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
.यह भी पढ़ें : आप विधायक को ED का जारी हुआ नोटिस, 25 नवंबर को चंडीगढ़ कार्यालय में किया तलब
































