PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित ‘टू ब्लेंड कैफे’ में हथियार रखने और गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में पुलिस ने आज कैफे मालिक सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कैफे में छापेमारी कर आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान शिवा थापर के पास से लाइसेंसी .45 बोर की पिस्तौल बरामद हुई।
. .इस पुरे मामले संबंधी अधिक जानकारी देते हुए DCP लॉ एड ऑर्डर जसरूप कौर बाठ {DCP Law And Order Jasroop Kaur Bath} के मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 6 नवंबर को पुलिस कमिश्नरेट ने सार्वजनिक स्थानों, मैरिज पैलेस और कैफे में हथियार ले जाने व उनका प्रदर्शन करने पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित कैफे (SCO 116-117) में कुछ लोगों के हथियार लेकर बैठने और
.
गन कल्चर को बढ़ावा देने की सूचना मिली थी। उन्होंने आगे यह भी बताया कि सूचना मिलते ही थाना नंबर 7 के इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने कैफे पर दबिश दी। इस दौरान मौके से पुलिस टीम ने कैफे मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ लव और शिवा थापर को तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस तलाशी के दौरान पुलिस ने शिवा के पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद किया है।
. .वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-7 में BNS की धारा 223 के तहत FIR नंबर 301 दर्ज की है। यह मामला 11 नवंबर 2026 को दर्ज किया गया। वहीं DCP Law And Order Jasroop Kaur Bath ने यह भी स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन करने और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साथ ही लोगों से सरकारी आदेशों का पालन नहीं करने की भी सभी से अपील की है।
.यह भी पढ़ें : जालंधर पुलिस में तैनात सस्पेंड ASI पर महिला ने लगाए कपड़े फाड़े के गंभीर इल्जाम
































