PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

के.एम.वी. द्वारा पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए के.एम.वी. राहत अभियान के तहत योगदान लगातार जारी,

kmv-continues-to-provide-a-load-of-relief-material-for-punjab-floods-under-kmv-relief-drive

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी रहा है। इसी के तहत कालेज पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी आगे आया है। इस चुनौतीपूर्ण समय को देखते हुए विद्यालय की ओर से डाला जा रहा योगदान लगातार जारी है।

विद्यालय के सोशल आउटरीच विभाग तथा स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से के.एम.वी. राहत अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के नेतृत्व में कालेज के अध्यापकों और छात्राओं द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए ज़रुरी सामान कपड़े, जूते, बैडशीटस, पर्सनल हाईजीन का सामान, स्लीपिंग मैट, टावल्स, चप्पल, चावल, दाल, आटा, चीनी, रिफाईंड तेल, टुथपेस्ट, ब्रश, साबुन, नैपकिन, और अन्य ज़रुरत का सामान एकत्रित किया।

एकत्र की गई सारी सामग्री विद्यालय के द्वारा ज़िला प्रशासन को सौंपी गई ताकि वह जरूरतमंदों पर समय रहते पहुंचाई जा सके। प्राचार्या जी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में आई इस आपदा के समय सभी को अपनी ज़िम्मेवारी समझते हुए आगे आना चाहिए और

वहां बाढ़ के कारण कई समस्याएं झेल रहे लोगों के लिए दुआओं के साथ-साथ एकजुट हो ज़रुरत का सामान एकत्रित कर अपने मौलिक दायित्वों को पूरा करना चाहिए। इस के साथ ही उन्होंने इस अभियान के सफल आयोजन के लिए डा. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. मोनिका शर्मा, डीन, सोशल हाउटरीच तथा समूह आयोजक मंडल के द्वारा लिए गए प्रयासों की सराहना की।

Latest News

Latest News